Infinix Smart 2 को मिलने लगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

Infinix Smart 2 को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि Infinix Smart 2 के बाद इनफिनिक्स नोट 5 और नोट 5 स्टाइलस के लिए भी अपडेट को जारी किया जाएगा।

Infinix Smart 2 को मिलने लगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

Infinix Smart 2 को मिलने लगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

ख़ास बातें
  • डुअल सिम इनफिनिक्स स्मार्ट 2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा
  • मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट से लैस है Infinix Smart 2
  • 3500 एमएएच की बैटरी है Infinix Smart 2 में
विज्ञापन
Infinix Smart 2 को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इनफिनिक्स स्मार्ट 2 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित एक्सओएस 3.3.0 स्किन के साथ लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में Infinix Smart 2 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिला है। याद करा दें कि, Infinix Note 5 और Note 5 Stylus भी गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं। ऐसे में उम्मीद है कि Infinix Smart 2 के बाद इनफिनिक्स नोट 5 और नोट 5 स्टाइलस के लिए भी अपडेट को जारी किया जाएगा।

कंपनी के आधिकारिक Infinix's XOS फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए Infinix Smart 2 को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट दिए जाने की बात सामने आई है। ओवर-द-एयर  (OTA) के जरिए अपडेट को रोल आउट किया गया है। अगर आपको अभी तक नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings > System > System Update में जाकर अपडेट की जांच करें।

एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट के साथ फोन में जेस्चर आधारित नेविगेशन सिस्टम, अडैप्टिव बैटरी, अडैप्टिव ब्राइटनेस, ऐप एक्शन और स्लाइस जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। याद करा दें कि, इनफिनिक्स स्मार्ट 2 को इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 6,999 रुपये में बेचा जाएगा। हैंडसेट को अपडेट मिलने की घोषणा को सबसे पहले XDA Developers ने XOS फेसबुक पेज पर स्पॉट किया था।
 

Infinix Smart 2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम इनफिनिक्स स्मार्ट 2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता था लेकिन अब हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी कर दिया गया है। इसके ऊपर एक्सओएस 3.3.0 मौजूद है। स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू एलसीडी पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन 83 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। हैंडसेट में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसका क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी और 3 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एफ/2.0 अपर्चर वाला सेंसर है। फोन फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Infinix के इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी और 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। स्मार्टफोन 4जी वीओेएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन की बैटरी 3500 एमएएच की है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent rear camera
  • Dual 4G VoLTE
  • कमियां
  • Sub-par performance
  • Questionable build quality
  • Cluttered software
  • Poor front camera
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »