• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Smart 2 लॉन्च हुआ भारत में, फुलव्यू डिस्प्ले व 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे से है लैस

Infinix Smart 2 लॉन्च हुआ भारत में, फुलव्यू डिस्प्ले व 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे से है लैस

इनफिनिक्स स्मार्ट 2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है और मार्केट में इसकी सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi 5A, Moto C Plus और Samsung Galaxy On5 जैसे बजट स्मार्टफोन से होगी।

Infinix Smart 2 लॉन्च हुआ भारत में, फुलव्यू डिस्प्ले व 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे से है लैस

Infinix Smart 2 में है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

ख़ास बातें
  • डुअल सिम इनफिनिक्स स्मार्ट 2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है
  • 10 अगस्त से Flipkart पर मिलेगा Infinix Smart 2
  • Infinix Smart 2 की भिड़ंत Xiaomi Redmi 5A और Moto C Plus से
विज्ञापन
Infinix Smart 2 से पर्दा उठा लिया गया है। यह स्मार्टफोन एचडी+ 'फुलव्यू' डिस्प्ले और क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इनफिनिक्स स्मार्ट 2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है और मार्केट में इसकी सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi 5A, Moto C Plus और Samsung Galaxy On5 जैसे बजट स्मार्टफोन से होगी। Infinix ब्रांड का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो और फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। Infinix Smart 2 में 4जी वीओेएलटीई सपोर्ट भी है। सेल्फी के दीवानों को लुभाने के लिए इस चीनी कंपनी ने हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है जो डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। इससे पहले, Infinix ने भारत में डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला 7,999 रुपये का हॉट 6 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया था।
 

Infinix Smart 2 की भारत में कीमत

इनफिनिक्स स्मार्ट 2 के दो वेरिएंट मार्कट में उतारे गए हैं। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 6,999 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट 10 अगस्त से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। स्मार्टफोन रेड, ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।
 

Infinix Smart 2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम इनफिनिक्स स्मार्ट 2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसके ऊपर एक्सओएस 3.3.0 मौजूद है। स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू एलसीडी पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन 83 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। हैंडसेट में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसका क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी और 3 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एफ/2.0 अपर्चर वाला सेंसर है। फोन फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Infinix के इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी और 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। स्मार्टफोन 4जी वीओेएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन की बैटरी 3500 एमएएच की है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent rear camera
  • Dual 4G VoLTE
  • कमियां
  • Sub-par performance
  • Questionable build quality
  • Cluttered software
  • Poor front camera
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
  2. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  4. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  5. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  6. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  7. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  8. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  9. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  10. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »