Infinix Note 7 को फिर किया गया टीज़, ये होंगी खासियतें

बता दें, Infinix Note 7 स्मार्टफोन Note 7 Lite के साथ असल में अप्रैल में ही लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि अब इसे भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 सितंबर 2020 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 7 और Note 7 Lite दोनों फोन अप्रैल में हो चुके हैं लॉन्च
  • इनफिनिक्स नोट 7 की Flipkart लिस्टिंग आई सामने
  • फोन में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Infinix Note 7 में दी जाएगी 5,000 एमएएच की बैटरी

Infinix Note 7 स्मार्टफोन भारत में 16 सितंबर को लॉन्च होने वाला है, इसकी जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी गई थी। वहीं अब इसकी उपलब्धता को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है। दरअसल, लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन देश में एक्सक्यूसिवली फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इस लिस्टिंग में इनफिनिक्स नोट 7 के स्पेसिफिकेशन को लिस्ट किया गया है। बता दें, इनफिनिक्स नोट 7 स्मार्टफोन Note 7 Lite के साथ असल में अप्रैल में ही लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि अब इसे भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा।

Flipkart लिस्टिंग में Infinix Note 7 स्पेसिफिकेशन के साथ हैशटैग दिया गया है #NoteKarlo, जिसमें जानकारी दी गई है कि यह फोन 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में खुलासा किया गया है कि इनफिनिक्स नोट 7 फोन 6.95 इंच होल-पंच एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीं यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी70 से लैस होगा। इसके अलावा फोन में gem-cut texture 3D कर्व्ड डिज़ाइन दिया जाएगा। लिस्टिंग में फोन की झलक भी देखने को मिली है, जिसमें फोन का रियर कैमरा पैनल सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में स्थित है।
Advertisement
 

Infinix Note 7 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) Infinix Note 7 फोन एंड्रॉयड 10 पर अधारित XOS 6.0 पर काम करेगा। फोन में 6.95 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले होगा, जो 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 480 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनफिनिक्स नोट 7 में सर्कुलर-शेप कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, यह ऑटोफोकस f/1.79 लेंस के साथ आएगा। वहीं, 2 मेगापिक्सल कैमरा के साथ f/2.4 लेंस, 2 मेगापिक्सल के तीसरे कैमरे के साथ 25 एमएम मैक्रो लेंस और लो-लाइट वीडियो सेंसर f/1.8 लेंस के साथ आएगा। सेल्फी के लिए कंपनी 16 मेगापिक्सल का कैमरा देगी।

इनफिनिक्स नोट 7 में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Advertisement
 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.95 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix, Infinix Note 7, Infinix Note 7 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.