Infinix Note 7 हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Note 7 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 11,499 रुपये है। यह फोन एथर ब्लैक, बोलिविया ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 सितंबर 2020 14:20 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 7 की सेल 22 सितंबर से शुरू होगी
  • इनफिनिक्स नोट 7 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • इनफिनिक्स नोट 7 फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ खरीद के लिए उपलब्ध होगा

Infinix Note 7 का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है

Infinix Note 7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो कि कई प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन से लैस हैं जैसे कि बड़ी बैटरी, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर। इनफिनिक्स नोट 7 फोन सिंगल रैम + स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जिसमें तीन कलर ऑप्शन मौजूद हैं। इसमें सभी किनारों पर पतले बेजल्स दिए गए हैं और सेल्फी कैमरा के लिए स्क्रीन पर होल-पंच डिज़ाइन मौजूद है। इनफिनिक्स नोट 7 फोन भारत में लॉन्च होने से पहले फिलीपींस और नाइजीरिया में लॉन्च हो चुका है।
 

Infinix Note 7 price in India, availability

इनफिनिक्स नोट 7 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 11,499 रुपये है। यह फोन एथर ब्लैक, बोलिविया ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, सेल की बात करें, तो Infinix Note 7 फोन की सेल भारत में 22 सितंबर दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।
Advertisement

सेल ऑफर में Flipkart वेबसाइट पर ग्राहकों को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक प्राप्त होगा। इसके अलावा Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत छूट प्राप्त होगी। साथ ही सेल में नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी मौजूद होगा।
 

Infinix Note 7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) Infinix Note 7 फोन एंड्रॉयड 10 पर अधारित XOS 6.0 पर काम करता है। फोन में 6.95 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले होगा, जो 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 480 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा फोन में 91.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो को सपोर्ट करेगा। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और Mali-G52 GPU से लैस है। इसके अलावा इस फोन में आपको 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा, जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

कैमरा की बात करें, तो इनफिनिक्स नोट 7 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसका साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। अंत में एक AI लेंस दिया गया है, जो कि क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ स्थित है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है, जो कि होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है।

कनेक्टिविटी के लिए इनफिनिक्स नोट 7 फोन में 4जी एलटीई, VoWiFi, डुअल VoLTE सपोर्ट, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है। साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.95 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.