Infinix जल्द लॉन्च करेगी Note 50 सीरीज! 4 मॉडल्स हुए लीक

GSMA में Infinix Note 50 Pro+ 5G को मॉडल नंबर “X6856”, Infinix Note 50 Pro को “X6855”, Infinix Note 50 को “X6858” और Infinix Note 50X को मॉडल नंबर “X6857” के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 21:28 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 50 सीरीज के 4 मॉडल्स को GSMA डेटाबेस में लिस्टेड देखा गया
  • सीरीज में Note 50 Pro+ 5G, Note 50 Pro, Note 50 और Note 50X शामिल
  • Infinix Note 40 सीरीज की हो सकती है सक्सेसर

nfinix Note 40 5G (ऊपर तस्वीर में) को इस साल जून में भारत में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Infinix

Infinix लगातार अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलिया को एक्सपेंड कर रही है। कंपनी ने हाल ही में भारत में Hot 50 Pro और Zero Flip फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया था। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी अपनी Note-सीरीज के लेटेस्ट मॉडल्स पर काम कर रही है। Infinix Note 50 सीरीज के मॉडल्स को GSMA डेटाबेस में लिस्टेड देखा गया है, जो इस सीरीज के डेवलपमेंट की ओर इशारा देती है। यदि यह सच होता है कि अपकमिंग Note 50 सीरीज मौजूदा Note 40 सीरीज की सक्सेसर होगी, जिसमें वेनिला, Pro और X मॉडल्स शामिल हैं। 

Infinix के कुछ मॉडल्स की GMSA डेटाबेस लिस्टिंग को शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि Infinix अपनी लेटेस्ट Note 50 सीरीज पर काम कर रही है, जिसमें कई मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। लिस्टिंग में चार अलग-अलग मॉडल्स का पता चलता है, जिनमें Infinix Note 50 Pro+ 5G, Infinix Note 50 Pro, Infinix Note 50 और Infinix Note 50X शामिल हैं। GSMA लिस्टिंग को सबसे पहले गिज्मोचाइना द्वारा देखा गया था।
Advertisement

GSMA में Infinix Note 50 Pro+ 5G को मॉडल नंबर “X6856”, Infinix Note 50 Pro को “X6855”, Infinix Note 50 को “X6858” और Infinix Note 50X को मॉडल नंबर “X6857” के साथ लिस्ट किया गया है। यहां मॉडल नेम के अलावा इनके बारे में कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं थी। हालांकि, इससे यह तो स्पष्ट होता है कि Infinix अपनी अपकमिंग Note 50 सीरीज पर काम कर रही है।

जैसा कि हमने बताया, अपकमिंग सीरीज Note 40 सीरीज की सक्सेसर हो सकती है 5G, 4G और स्पेशल एडिशन वेरिएंट्स को मिलाकर कुल सात मॉडल्स शामिल हैं। कंपनी ने इस सीरीज के लेटेस्ट मॉडल्स को इस साल अगस्त में Racing Edition के नाम से लॉन्च किया था।
Advertisement

इससे अलग, बता दें कि हाल ही में Infinix ने Hot 50 Pro को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Helio G100 चिपसेट दिया गया है। वहीं, फोन 6.78-इंच AMOLED IPS LTPS डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.