Infinix Note 5 Stylus भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 5 Stylus स्मार्टफोन को सोमवार को लॉन्च कर दिया गया। देखा जाए तो यह Infinix Note 5 हैंडसेट का ही एक वेरिएंट है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हैं, साथ में यह XPen स्टायलस को सपोर्ट करता है।

Infinix Note 5 Stylus भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 5 Stylus की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी

ख़ास बातें
  • Infinix Note 5 Stylus में XPen स्टायलस के लिए सपोर्ट है
  • Infinix Note 5 Stylus को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • Infinix Note 5 Stylus एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है
विज्ञापन
Infinix Note 5 Stylus स्मार्टफोन को सोमवार को लॉन्च कर दिया गया। देखा जाए तो यह Infinix Note 5 हैंडसेट का ही एक वेरिएंट है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हैं, साथ में यह XPen स्टायलस को सपोर्ट करता है। इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी स्टॉक एंड्रॉयड पर चलने वाले इस फोन को नियमित तौर पर अपडेट मिलने की गारंटी है। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य खासियतों में 18:9 डिस्प्ले, 16 मेगापिक्सल के दो कैमरे और फुल मेटल बॉडी शामिल हैं।
 

Infinix Note 5 Stylus की भारत में कीमत

Infinix Note 5 Stylus को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी बिक्री 4 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर होगी। फोन को लाल और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Infinix Note 5 Stylus स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो), डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट वाला Infinix Note 5 Stylus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। यह एक एंड्रॉयड वन फोन है। स्मार्टफोन में 5.93 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। इसकी सर्वाधिक ब्राइटनेस 500 निट्स है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी23 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ में 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
 
ai4dcnhg

Infinix Note 5 Stylus में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है

Infinix Note 5 Stylus में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह एफ/1.8 अपर्चर, डुअल एलईडी फ्लैश और एचडीआर सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने हैंडसेट में एआई ऑटो सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट और ब्यूटी मोड जैसे फीचर होने की जानकारी दी है। फ्रंट पैनल पर Infinix Note 5 Stylus में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह सॉफ्टलाइट फ्लैश, एआई बोकेह और एआई ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है।

इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। हाइब्रिड डुअल सिम डिज़ाइन के साथ आने वाले इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के रियर पैनल पर मौज़ूद है। बैटरी 4000 एमएएच की है और यह 18 वॉट के फास्ट चार्जर के साथ काम करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Vivid display
  • Useful stylus
  • कमियां
  • Below-average camera performance
  • Not the best bang for your buck
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी23
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »