• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Note 40 Pro+ 5G के लॉन्च से पहले लीक हुई बॉक्स की तस्वीर, मिलेगी सुपरफास्ट चार्जिंग!

Infinix Note 40 Pro+ 5G के लॉन्च से पहले लीक हुई बॉक्स की तस्वीर, मिलेगी सुपरफास्ट चार्जिंग!

एक लिस्टिंग से पता चलता है कि Infinix Note 40 मॉडल 45W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा, जबकि Note 40 Pro मॉडल 70W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Infinix Note 40 Pro+ 5G के लॉन्च से पहले लीक हुई बॉक्स की तस्वीर, मिलेगी सुपरफास्ट चार्जिंग!
ख़ास बातें
  • Note 40 Pro+ ऑल-राउंड फास्टचार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है
  • बॉक्स की इमेज से पता चलता है कि इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा
  • Infinix Note 40 सीरीज में स्टैंडर्ड के साथ Pro और Pro+ मॉडल शामिल होंगे
विज्ञापन
Infinix Note 40 Pro+ 5G के इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह मॉडल Infinix Note 40 लाइनअप में तीन अन्य मॉडल्स में शामिल हो सकता है, जिसमें बेस Infinix Note 40, Infinix Note 40 Pro 4G और Infinix Note 40 Pro 5G शामिल हैं। इससे पहले Infinix Note 40 Pro के 4G वेरिएंट को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। अब, एक रिपोर्ट में Note 40 Pro+ 5G मॉडल की रिटेल पैकेजिंग की फोटो लीक हुई है।

Gizmochina ने Infinix Note 40 Pro+ 5G रिटेल बॉक्स की एक लीक इमेज शेयर की है, जिससे पता चलता है कि फोन ऑल-राउंड फास्टचार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। तस्वीर यह भी बताती है कि हैंडसेट मैगचार्ज वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा जो एक मैग्नेट का उपयोग करता है और स्टैंडर्ड वायरलेस चार्जिंग की तुलना में अधिक एफिशिएंट है। बॉक्स से यह भी पता चलता है कि हैंडसेट NFC कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा।

इस बीच, MySmartPrice की रिपोर्ट में कहा गया है कि Infinix Note 40 Pro+ 5G को मॉडल नंबर X6851B के साथ इंडोनेशिया की SDPPI साइट पर देखा गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बेस Note 40 और Note 40 Pro मॉडल को पहले Google Play Console पर देखा गया था, जिसमें MediaTek Helio G99 चिपसेट के साथ फोन लिस्टेड थे। हैंडसेट में 1,080 x 2,436 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 480 ppi पिक्सल डेंसिटी वाला डिस्प्ले होने की भी संभावना है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बेस इनफिनिक्स नोट 40 और नोट 40 प्रो मॉडल को FCC वेबसाइट पर देखा गया था। कथित तौर पर इन लिस्टिंग से पता चलता है कि वेनिला मॉडल 45W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा, जबकि प्रो मॉडल 70W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा, बेस और प्रो मॉडल को कथित तौर पर ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग पर भी देखा गया है जो ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सुझाव देता है। दोनों में 5,000mAh की बैटरी होने की भी उम्मीद है। इससे पहले, Infinix Note 40 Pro को 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ भी लिस्ट किया जा चुका है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »