Infinix Note 4 और Hot 4 Pro भारत में लॉन्च, बड़ी बैटरी है सबसे अहम फीचर

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक और विदेशी कंपनी ने कदम रख दिया है। हम बात कर रहे हैं कि हॉन्गकॉन्ग की मोबाइल निर्माता कंपनी इनफिनिक्स की। Infinix ने मंगलवार को इनफिनिक्स नोट 4 और इनफिनिक्स हॉट 4 प्रो हैंडसेट लॉन्च किए।

Infinix Note 4 और Hot 4 Pro भारत में लॉन्च, बड़ी बैटरी है सबसे अहम फीचर
ख़ास बातें
  • Infinix Note 4 और Hot 4 Pro क्रमशः 8,999 और 7,499 रुपये में मिलेंगे
  • फ्लिपकार्ट पर कई लॉन्च ऑफर भी उपलब्ध होंगे
  • ग्राहकों को हॉटस्टार प्रीमियम का 2 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा
विज्ञापन
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक और विदेशी कंपनी ने कदम रख दिया है। हम बात कर रहे हैं कि हॉन्गकॉन्ग की मोबाइल निर्माता कंपनी इनफिनिक्स की। Infinix ने मंगलवार को इनफिनिक्स नोट 4 और इनफिनिक्स हॉट 4 प्रो हैंडसेट लॉन्च किए। Infinix Note 4 और Hot 4 Pro क्रमशः 8,999 और 7,499 रुपये में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट मिलेंगे।

फ्लिपकार्ट पर इनफिनिक्स नोट 4 और इनफिनिक्स हॉट 4 प्रो के साथ कई लॉन्च ऑफर भी उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को हॉटस्टार प्रीमियम का 2 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। नोट 4 के साथ एक्सचेंज ऑफर में 8,500 रुपये तक की और हॉट 4 प्रो के साथ 7,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। 5-6 अगस्त को फ्लिपकार्ट फैशन और लाइफस्टाइल कैटेगरी में खरीदारी करने पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी। इन सबके अलावा आइडिया सेल्युलर की ओर से 443 रुपये के रीचार्ज पर ग्राहकों 84  दिनों के लिए 84 जीबी डेटा दिया जाएगा।
 

Infinix Note 4 के स्पेसिफिकेशन

इनफिनिक्स नोट 4 में 5.7 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
 
infinix note 4 gadgets 360

इनफिनिक्स नोट 4


स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित एक्सओएस यूआई पर चलेगा। बैटरी 4300 एमएएच की है और यह कंपनी की एक्सचार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के साथ फ्लैश भी दिए गए हैं। इनफिनिक्स नोट 4 को आइस ब्लू, शैंपेन गोल्ड और मिलान ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।
 

Infinix Hot 4 Pro के स्पेसिफिकेशन

Infinix Hot 4 Pro में 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। ऐसे में 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट काम आएगा। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित एक्सओएस पर चलेगा।

इनफिनिक्स के इस हैंडसेट में आपको 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। 4000 एमएएच की बैटरी इस हैंडसेट का हिस्सा है। कंपनी ने इनफिनिक्स हॉट 4 प्रो को रेड, ब्लैक और गोलड कलर में उपलब्ध कराने की बात कही है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर सिर्फ ब्लैक वेरिएंट उपलब्ध है।

कंपनी ने बताया है कि दोनों ही स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। इन हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी हैं जिनका इस्तेमाल फोन को अनलॉक करने के अलावा तस्वीरें लेने, कॉल करने और तस्वीरें ब्राउज़ करने के लिए किया जा सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6753वी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »