5,000mAh बैटरी, 48MP कैमरा के साथ Infinix Note 11i लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी ने फिलहाल Infinix Note 11i फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, Pricebaba की रिपोर्ट के अनुसार फोन की कीमत घाना में GHC 979 (लगभग 11,900 रुपये) होगी।

5,000mAh बैटरी, 48MP कैमरा के साथ Infinix Note 11i लॉन्च, जानें कीमत

ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है Infinix Note 11i फोन

ख़ास बातें
  • Infinix Note 11i में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • फोन में मिलेगा 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • इनफिनिक्स नोट 11आई तीन कलर ऑप्शन के साथ आता है
विज्ञापन
Infinix Note 11i स्मार्टफोन को कंपनी की Note सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। नए Infinix फोन के टॉप फीचर की बात करें, तो इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। साथ ही यह फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इनफिनिक्स का यह लेटेस्ट बजट फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। इनफिनिक्स नोट 11आई में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिस्प्ले नॉच डिज़ाइन दिया गया। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।  
 

Infinix Note 11i price, availability

कंपनी ने फिलहाल Infinix Note 11i फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, Pricebaba की रिपोर्ट के अनुसार फोन की कीमत घाना में GHC 979 (लगभग 11,900 रुपये) होगी। जैसे कि हमने बताया इनफिनिक्स नोट 11आई फोन में सिंगल 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन ही मिलती है।

यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर तीन कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट है, वो हैं ब्लैक, ब्लू और ग्रीन। Infinix ने फिलहाल इस फोन की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Infinix Note 11i specifications

डुअल सिम (नैनो) इनफिनिक्स नोट 11आई फोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर काम करता है। फोन में 6.95-इंच फुल एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट है। इसके अलावा, फोन माडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।    

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट 11आई में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है, इसके साथ 2 मेगपिक्सल का पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Infinix Note 11i एक गेमिंग डिवाइस है और इसमें DTS surround साउंड के साथ डुअल स्पीकर दिए हुए हैं। फोन में Dar-link 2.0 सॉफ्टवेयर दिया गया है, जो कि इमेज स्टेबिल्टी और टच सेंसटिविटी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, 5जी, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, ओटीजी और FM रेडियो शामिल है। सेंसर में जी-सेंसर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और ई-कंपास मौजूद हैं। फोन के साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Infinix Note 11i फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। Infinix का दावा है कि बैटरी 53 दिनों का स्टैंडबाय टाइम व 160 घंटो का प्लेबैक प्रदान करती है। फोन का डायमेंशन 173.2x78.7x8.8mm है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »