5,000mAh बैटरी के साथ Infinix Note 10 Pro और Infinix Note 10 फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Note 10 Pro स्मार्टफोन सिंगल 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया 13 जून से Flipkart पर शुरू होगी।

5,000mAh बैटरी के साथ Infinix Note 10 Pro और Infinix Note 10 फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

फोन की सेल Flipkart पर होगी उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Infinix Note 10 Pro फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस हैं
  • Infinix Note 10 मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है
  • दोनों फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है
विज्ञापन
Infinix Note 10 Pro और Infinix Note 10 स्मार्टफोन्स को आज सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह गेमिंग-फोकस प्रोसेसर और मल्टी-रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होंने वाले किफायती स्मार्टफोन हैं। इनफिनिक्स नोट 10 प्रो स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जबकि इनफिनिक्स नोट 10 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, इनफिनिक्स नोट 10 प्रो स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसके साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है। वहीं, इनफिनिक्स नोट 10 फोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। दोनों ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Infinix Note 10 Pro, Infinix Note 10 price in India, sale

Infinix Note 10 Pro स्मार्टफोन सिंगल 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया 13 जून से Flipkart पर शुरू होगी। Infinix Note 10 Pro फोन 7 डिग्री पर्पल, 95 डिग्री ब्लैक और नॉर्डिक सीक्रेट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

वहीं, दूसरी ओर Infinix Note 10 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, फोव के फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन की सेल 13 जून से Flipkart पर शुरू होगी। Infinix Note 10 फोन 7 डिग्री पर्पल, 95 डिग्री ब्लैक और इमराल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Infinix Note 10 Pro, Infinix Note 10 specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इनफिनिक्स नोट 10 प्रो और इनफिनिक्स नोट 10 दोनों ही फोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर काम करते हैं। दोनों ही फोन में 6.95 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। प्रो वेरिएंट 90 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जबकि नोट 10 वेरिएंट 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। दोनों ही फोन में सिनेमैटिक डुअल स्पीकर मौजूद है।

इनफिनिक्स नोट 10 प्रो फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस हैं, जबकि इनफिनिक्स नोट 10 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है। प्रो वेरिएंट में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। वहीं इनफिनिक्स नोट 10 फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आया है।

फोटोग्राफी के लिए प्रो मॉडल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर शामिल है। इनफिनिक्स नोट 10 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें डुअल-एलईडी भी मौजूद है।

जैसे कि हमने बताया दोनों ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, हालांकि यह इनफिनिक्स नोट 10 प्रो फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है जबकि नोट 10 फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 142 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक और 11 घंटे तक की गेमिंग प्रदान करती है। दोनों ही फोन TUV Rheinland सर्टिफाइड है और इनमें फेस अनलॉक और मल्टी-फंक्शनल साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी-टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stereo speakers
  • Good performance
  • Useful selfie flash
  • Bundled fast charger
  • कमियां
  • Bulky and unwieldy
  • Preinstalled apps, spammy notifications
  • Average camera performance
डिस्प्ले6.95 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.95 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »