Infinix ने लॉन्च किया Note 40 Series रेसिंग एडिशन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

हाल ही में Infinix ने Note 40 Pro 5G सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। इसमें Infinix Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G शामिल थे

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जून 2024 19:02 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 40 रेसिंग एडिशन का प्राइस 209 डॉलर से शुरू होता है
  • कंपनी ने बताया है किइन स्मार्टफोन्स के प्राइस रीजन के आधार पर अलग होंगे
  • इनके रियर पैनल में वर्टिकल ऐजेज हैं जिससे ग्रिप बेहतर होती है

कंपनी ने इन रेसिंग एडिशन स्मार्टफोन्स को BMW Group Designworks के साथ मिलकर बनाया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix ने  Note 40 सीरीज रेसिंग एडिशन को लॉन्च किया है। इस सीरीज में Infinix Note 40, Note 40 5G, Note 40 Pro, Note 40 Pro 5G और Note 40 Pro+ 5G के रेसिंग एडिशन वर्जन शामिल हैं। 

Infinix ने रेसिंग एडिशन स्मार्टफोन्स को BMW Group Designworks के साथ मिलकर बनाया है। इसके डिजाइन में बदलाव किया गया है और इसके स्पेसिफिकेशंस इस सीरीज के स्टैंडर्ड वर्जन के समान हैं। Infinix Note 40 रेसिंग एडिशन का प्राइस 209 डॉलर और Note 40 5G का 309 डॉलर से शुरू होता है। Note 40 Pro+ 5G रेसिंग एडिशन का शुरुआती प्राइस 329 डॉलर का है। ये स्मार्टफोन्स कई इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध हैं। कंपनी ने बताया कि इनके प्राइस रीजन के आधार पर अलग होंगे। 
Advertisement

कंपनी की इस सीरीज के रेसिंग एडिशन स्मार्टफोन्स के डिजाइन को छोड़कर स्पेसिफिकेशंस इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की गई इस सीरीज के स्टैंडर्ड वर्जंस के समान हैं। ये सिल्वर कलर में और 'विंग्स ऑफ स्पीड' डिजाइन के साथ है। इनके रियर पैनल में वर्टिकल ऐजेज हैं जिससे ग्रिप बेहतर होती है। Infinix Note 40 और Note 40 Pro में प्रोसेसर के तौर पर  MediaTek Helio G99 दिया गया है। इस सीरीज के बेस और प्रो मॉडल्स और Note 40 Pro+ में MediaTek Dimensity 7020 है। Note 40 और Note 40 Pro की बैटरी 5,000 mAh और Note 40 Pro+ की 4,600 mAh की है। 

हाल ही में Infinix ने Note 40 Pro 5G सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। इसमें Infinix Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G शामिल थे। इन दोनों स्मार्टफोन्स में ऑल-राउंड फास्टचार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी है जो 100 W वायर्ड हायपर चार्जिंग, 20 W वायरलेस Mag चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Infinix Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G में 12 GB का RAM और 12 GB का अतिरिक्त वर्चुअल RAM है। इन स्मार्टफोन्स का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इनमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7020 है। Infinix Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इनमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.