Infinix Hot 8 हुआ भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Infinix Hot 8: इनफिनिक्स हॉट 8 लॉन्च कर दिया गया है, यह फोन तीन रियर कैमरे, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है। जानें दाम और स्पेसिफिकेशन।

Infinix Hot 8 हुआ भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Infinix Hot 8 Price: इनफिनिक्स हॉट 8 की कीमत 7,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 8 की बिक्री होगी Flipkart पर
  • Infinix Hot 8 की भारत में कीमत 7,999 रुपये
  • हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है इनफिनिक्स हॉट 8
विज्ञापन
Infinix Hot 8: इनफिनिक्स हॉट 8 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इनफिनिक्स हॉट 8 की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन तीन रियर कैमरे, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 6.52 इंच का डिस्प्ले और 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है। Infinix Hot 8 के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इनफिनिक्स हॉट 8 को 30 अक्टूबर तक कम कीमत में बेचा जाएगा। याद करा दें कि पिछले महीने इनफिनिक्स ने भारत में Infinix S4 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया था। आइए अब आपको Infinix Hot 8 की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Infinix Hot 8 Price in India, Sale Date

भारत में इनफिनिक्स हॉट 8 की कीमत 7,999 रुपये तय की गई है, इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 30 अक्टूबर 2019 तक हैंडसेट को 6,999 रुपये में बेचा जाएगा। इनफिनिक्स हॉट 8 को Flipkart पर बेचा जाएगा, बता दें कि हैंडसेट के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, क्वेटजल सेयान और कॉस्मिक पर्पल।

Infinix Hot 8 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 12 सितंबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन के साथ कुछ ऑफर्स को भी लिस्ट किया गया है, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक और एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
 

Infinix Hot 8 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला इनफिनिक्स हॉट 8 स्मार्टफोन Android 9.0 Pie पर आधारित एक्सओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच (720x1600 पिक्सल) का एचडी+ डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
 
312okcco

Infinix Hot 8 को बड़ी बैटरी के लिए जाना जाएगा


कैमरा सेटअप की बात करें तो इनफिनिक्स हॉट 8 में एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अपर्चर एफ/1.8 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा लो लाइट सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा फीचर्स की बात करें तो यह पीडीएएफ, क्वाड एलईडी फ्लैश सपोर्ट, आठ सीन मोड्स, एआर स्टीकर्स, कस्टम बोकेह, एआई एचडीआर, एटी ब्यूटी समेत कई फीचर्स से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरा के फीचर्स की बात करें तो यह एआई पोर्ट्रेट, एआई ब्यूटी, वाइड सेल्फी समेत कई फीचर्स के साथ आता है।

Infinix Hot 8 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0, यूएसबी ओटीजी, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। इनफिनिक्स हॉट 8 का डाइमेंशन 165x76.3x8.7 मिलीमीटर और वजन 179 ग्राम है। फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Long-lasting 5,000mAh battery
  • Good cameras and display for the price
  • कमियां
  • Underwhelming performance
  • Spam and bloatware in XOS
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  11. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »