• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Hot 50 Pro+ होगा दुनिया का सबसे पतला फोन! 8GB रैम, 120Hz डिस्प्ले के साथ दिखा टीजर

Infinix Hot 50 Pro+ होगा दुनिया का सबसे पतला फोन! 8GB रैम, 120Hz डिस्प्ले के साथ दिखा टीजर

फोन AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है।

Infinix Hot 50 Pro+ होगा दुनिया का सबसे पतला फोन! 8GB रैम, 120Hz डिस्प्ले के साथ दिखा टीजर

Photo Credit: Gizguide

दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है जिसकी मोटाई सिर्फ 6.8mm होगी।

ख़ास बातें
  • ब्रांड ने फोन को फिलिपींस में अधिकारिक रूप से टीज कर दिया है।
  • इसमें MediaTek Helio G100 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज होगी।
  • यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है।
विज्ञापन
Infinix Hot 50 Pro+ फोन का टीजर कंपनी ने कथित रूप से जारी कर दिया है। फोन को ब्रांड दुनिया के सबसे पतले स्मार्टफोन डिजाइन के साथ पेश करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि बीते कुछ सालों में 6.8mm की मोटाई के साथ यह दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। इसमें 8GB तक रैम देखने को मिलेगी, और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में अन्य डिटेल्स। 

Infinix Hot 50 Pro Plus फोन को कंपनी जल्द लॉन्च करने वाली है। कथित तौर पर ब्रांड ने फोन को फिलिपींस में अधिकारिक रूप से टीज कर दिया है। कंपनी का दावा है (via) कि यह दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है जिसकी मोटाई सिर्फ 6.8mm होगी। हालांकि यहां पर यह नहीं भूलना चाहिए कि इससे पहले Vivo ने 2014 में अपना फोन Vivo X5 Max लॉन्च किया था जो महज 4.75mm का था। लेकिन यहां पर यह जरूर कहा जा सकता है कि इनफिनिक्स का यह फोन 2018 के बाद लॉन्च होने वाला सबसे पतला फोन होगा जब Tecno Camon 11 सीरीज लॉन्च हुई थी। 

यहां पर फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। इसमें MediaTek Helio G100 प्रोसेसर होगा। इसके साथ में 8 जीबी रैम देखने को मिल सकती है। स्टोरेज के लिए फोन में ऑनबोर्ड 256 जीबी स्पेस दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें AMOLED डिस्प्ले का सपोर्ट होगा। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में कंपनी सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देने वाली है। 

Infinix Hot 50 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस आकर्षक कहे जा सकते हैं। मिडरेंज में फोन कंपीटिटर बन सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। फोन की प्राइसिंग के बारे में भी कोई संकेत नहीं दिया गया है। बहुत संभावना है कि कंपनी इसे एग्रेसिव प्राइसिंग पर पेश कर सकती है, जैसा कि Infinix करने के लिए जानी भी जाती है। बहरहाल, फोन के जल्द ही फिलिपींस में लॉन्च होने की संभावना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »