• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5,000mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा, Dimensity 810 चिप के साथ Infinix Hot 20 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

5,000mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा, Dimensity 810 चिप के साथ Infinix Hot 20 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Hot 20 5G में 5000mAh बैटरी कैपिसिटी दी गई है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

5,000mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा, Dimensity 810 चिप के साथ Infinix Hot 20 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

फोन स्पेस ब्लू, ब्लास्टर ग्रीन और रेसिंग ब्लैक ऑप्शंस कलर्स में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें 5000mAh बैटरी कैपिसिटी दी गई है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और एक सेकंडरी डेप्थ सेंसर है
  • इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है
विज्ञापन
Infinix Hot 20 5G भारत में लॉन्च हो गया है जिसके साथ में कंपनी ने बजट स्मार्टफोन Infinix Hot 20 Play को भी लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, Infinix Hot 20 5G में 5जी सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 12 बेस्ड है। 5,000mAh बैटरी के साथ यह 18W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसके अन्य फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Infinix Hot 20 5G की कीमत, उपलब्धता

Infinix Hot 20 5G को कंपनी ने भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च किया है। इस कीमत में इसका सिंगल 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो इसे स्पेस ब्लू, ब्लास्टर ग्रीन और रेसिंग ब्लैक ऑप्शंस में से चुना जा सकता है। फोन फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। 
 

Infinix Hot 20 5G के स्पेसिफिकेशंस

Infinix Hot 20 5G में 6.6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जो कि एक एलसीडी पैनल है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। फोन में एफएचडी प्लस रिजॉल्यूशन है, इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित ओएस XOS 10 6.0 UI पर चलता है। कंपनी ने इसमें Dimensity 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया है जिसके साथ में 4 जीबी रैम की पेअरिंग की गई है। स्टोरेज के लिए फोन 64जीबी मैमोरी के साथ आता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और एक सेकंडरी कैमरा डेप्थ सेंसर के रूप में दिया गया है। साथ ही डुअल एलईडी फ्लैश भी है। फोटोग्राफी के लिए यह शॉर्ट वीडियो मोड, सुपर नाइटस्केप, पोर्ट्रेट मोड और आई ट्रैकिंग के साथ आता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। 

Infinix Hot 20 5G में 5000mAh बैटरी कैपिसिटी दी गई है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन सिंगल चार्ज में 3 दिन तक का बैकअप दे सकता है। इसके अलावा यह 3 जीबी वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। डिवाइस में 12 5जी बैंड्स का सपोर्ट है, डुअल स्पीकर हैं और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »