5000mAh बैटरी, डुअल कैमरों के साथ 15 अप्रैल को लॉन्‍च होगा Infinix Hot 11 2022 स्‍मार्टफोन

Infinix Hot 11 2022 की कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2022 14:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है
  • बताया जाता है कि इसकी कीमत 10 हजार रुपये की रेंज में होगी
  • फोन में होलोग्राफिक बैक के साथ आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा

फोन को तीन कलर ऑप्शन- ऑरोरा ग्रीन, पोलर ब्लैक और सनसेट गोल्ड में लाया जाएगा।

Photo Credit: Flipkart

Infinix Hot 11 2022 स्‍मार्टफोन को इंडिया में 15 अप्रैल को लॉन्‍च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के जरिए इसकी पुष्टि की गई है। लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का भी जिक्र है। फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। Infinix Hot 11 2022 स्‍मार्टफोन को हाल ही में एक बजट स्‍मार्टफोन के तौर पर रिवील किया गया था। बताया जाता है कि इसकी कीमत 10 हजार रुपये की रेंज में होगी। फोन में  होलोग्राफिक बैक पैनल होगा, जिसमें एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है। 

जैसा कि हमने आपको बताया, Infinix Hot 11 2022 स्‍मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से यह पता चला है। फोन के डिस्‍प्‍ले में 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस और फ्रंट कैमरे के लिए होल-पंच स्लॉट होगा। Infinix की इस डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसे चार्ज करने के लिए USB टाइप-C चार्जर बॉक्‍स में मिलेगा। 

Infinix Hot 11 2022 के इंडिया में प्राइस 

Infinix ने एक प्रेस रिलीज शेयर की थी, जो यह इशारा करती है कि Infinix Hot 11 2022 की कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी। इसे 10 हजार रुपये के ब्रैकेट वाले फोन्‍स से मुकाबला करना होगा, जिनमें Realme C20, Redmi 9A समेत कई डिवाइसेज शामिल हैं। फोन को तीन कलर ऑप्शन- ऑरोरा ग्रीन, पोलर ब्लैक और सनसेट गोल्ड में लाया जाएगा। 

Infinix Hot 11 2022 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Infinix Hot 11 2022 में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा, जिसमें 550 निट्स की ब्राइटनेस और 114 फीसदी sRGB कलर गैमट होगा। फोन में 89.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। सेल्फी कैमरे के लिए फ्रंट में होल-पंच कटआउट है। इसमें डुअल रियर कैमरा और LED फ्लैश के लिए चौकोर कैमरा मॉड्यूल है। 

फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जिसे USB टाइप-C चार्जर के जरिए पावर मिलती है। दावा है कि यह पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। फोन के सभी फीचर्स 15 अप्रैल को सामने आएंगे। उसी दिन फोन के सटीक प्राइस का खुलासा होगा।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.