6,000mAh बैटरी वाला Infinix HOT 10S भारत में मई के दूसरे हफ्ते में होगा लॉन्च!

Infinix HOT 10S स्मार्टफोन को पिछले महीने इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब यह स्मार्टफोन आखिरकार भारत में भी दस्तक देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 4 मई 2021 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10S इंडोनेशिया में हो चुका है लॉन्च
  • इनफिनिक्स हॉट 10एस में मौजूद हैं तीन कैमरे
  • फोन का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है

फोन में 6.82-इंच HD+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है

Infinix HOT 10S स्मार्टफोन को पिछले महीने इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब यह स्मार्टफोन आखिरकार भारत में भी दस्तक देने के लिए तैयार है। कथित रूप से कंपनी ने इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन के भारत लॉन्च का ऐलान कर दिया है, हालांकि फिलहाल कंपनी ने लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो यह स्मार्टफोन भारत में मई के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाने वाला है। इंडोनेशिया में लॉन्च हुए फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इस फोन में 6 जीबी तक रैम व फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन की खासियत इसकी बैटरी है, जो कि 6,000mAh की है।

91mobiles की रिपोर्ट में कंपनी का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Infinix HOT 10S स्मार्टफोन को भारत में मई के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह जानकारी कंपनी द्वारा दी गई है, लेकिन फिलहाल कंपनी ने लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया है। कथित रूप से कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फोन 'स्मूथ डिस्प्ले, क्लासी डिज़ाइन, हाई गेमिंग परफोर्मेंस और बेहतरीन कैमरा के साथ आएगा।'
Advertisement
 

Infinix Hot 10S, Infinix Hot 10S NFC specifications

जैस कि हमने बताया यह फोन इससे पहले इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुका है। इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन Android 11 के साथ आया है। इसमें 6.82-इंच HD+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैम्पलिंग रेंट और आस्पेक्ट रेशिया 20.5:9 है। कंपनी ने फोन में माडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।    

फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 10S में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और AI लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डुअल फ्रंट लेंस शामिल है।
Advertisement

इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 62 दिन का स्टैंडबाय टाइम और 50.02 घंटे तक टॉक टाइम मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्प में वाई-फाई एसी, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक, एफएम, माइक्रो यूएसबी पोर्ट आदि शामिल है। इसके अलावा, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। इसमें Dar-link Game Booster फीचर भी मौजूद है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix, Infinix Hot 10S, Infinix Hot 10S specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  7. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  8. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  9. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  10. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.