Infinix GT 30 5G+ की सेल आज से शुरू, बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका

Infinix ने हाल ही में भारत में Infinix GT 30 5G+ लॉन्च किया था जो कि आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Infinix GT 30 5G+ में 6.78 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है।
  • Infinix GT 30 5G+ में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Infinix GT 30 5G+ में 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix GT 30 5G+ में 64MP कैमरा है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने हाल ही में भारत में Infinix GT 30 5G+ लॉन्च किया था जो कि आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। आज के दिन ग्राहक Infinix GT 30 5G+ को डिस्काउंट पर भी खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। यह फोन 6.78 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले से लैस है और 5,500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Infinix GT 30 5G+ के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix GT 30 5G+ Price & Offers


Infinix GT 30 5G+ के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। स्पेशल डे 1 कीमत 17,999 रुपये है जो कि ICICI बैंक कार्ड से भुगतान पर 1500 रुपये छूट के बाद मिलेगी। आज से इस स्मार्टफोन बिक्री Flipkart पर 12 बजे से शुरू हो रही है। ग्राहक इस फोन को पल्स ग्रीन, साइबर ब्लू और साइबर ब्लैड व्हाइट में खरीद सकते हैं।

Advertisement

Infinix GT 30 5G+ Specifications


Infinix GT 30 5G+ में 6.78 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1224x2720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में Arm Mali-G615 MC2 के साथ ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR5X रैम है, जिसे वर्चुअल एक्सपेंशन के साथ 16GB तक बढ़ाया जा सकता है और 128GB/256GB UFS2.2इनबिल्ट स्टोरेज गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, वाई-फाई 6, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 15 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए GT 30 5G+ के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Infinix के इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.7 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 187 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। यह स्मार्टफोन AI फीचर्स का भी सपोर्ट करता है।

Infinix GT 30 5G+ की कीमत कितनी है?

Infinix GT 30 5G+ के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। स्पेशल डे 1 कीमत 17,999 रुपये है जो कि ICICI बैंक कार्ड से भुगतान पर 1500 रुपये छूट के बाद मिलेगी।

Advertisement

Infinix GT 30 5G+ की पहली सेल कब है?

Infinix GT 30 5G+ की पहली सेल आज से Flipkart पर 12 बजे से शुरू हो रही है।

Infinix GT 30 5G+ की डिस्प्ले कैसी है?

Infinix GT 30 5G+ में 6.78 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1224x2720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है।

Infinix GT 30 5G+ की बैटरी कैसी है?

Infinix GT 30 5G+ में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 टर्बो

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Infinix GT 30 5G, Offers on Infinix GT 30 5G

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.