Infinix GT 20 Pro गेमिंग फोन लॉन्च हुआ 12GB रैम, 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

इनफिनिक्स के इस फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Infinix GT 20 Pro गेमिंग फोन लॉन्च हुआ 12GB रैम, 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Infinix

Infinix GT 20 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • इसमें खास गेमिंग डिस्प्ले चिप Pixelworks X5 Turbo लगी है।
  • यह फोन 12 जीबी तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
Infinix GT 20 Pro गेमिंग स्मार्टफोन को कंपनी ने आखिरकार लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन सऊदी अरब में पेश किया गया है। फोन पिछले साल आए Infinix GT 10 Pro का सक्सेसर है। जाहिर तौर पर स्पेसिफिकेशंस में अपग्रेड किए गए हैं। Infinix GT 20 Pro में C-शेप  RGB लाइट डिजाइन दिया गया है। फोन देखने में बेहद आकर्षक है। फोन में 12 जीबी रैम दी गई है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Infinix GT 20 Pro price

Infinix GT 20 Pro को कंपनी ने दो रैम-स्टोरेज कंफिग्रेशन में लॉन्च किया है। बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत SAR 1299 (लगभग 28,800 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन Mecha Silver, Mecha Blue, और Mecha Orange कलर्स में पेश किया गया है। 
 

Infinix GT 20 Pro Specifications

Infinix GT 20 Pro में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है। इसमें बेजल्स बेहद पतले हैं। कंपनी के अनुसार बॉटम बेजल्स केवल 2.1mm के हैं। डिस्प्ले में FHD+ रिजॉल्यूशन है और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Infinix

Infinix GT 20 Pro में Dimensity 8200 Ultimate चिपसेट कंपनी ने लगाया है जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम और 256 स्टोरेज को पेअर किया है। स्टोरेज टाइप UFS 3.1 है। यह फोन 12 जीबी तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। इसमें खास गेमिंग डिस्प्ले चिप Pixelworks X5 Turbo लगी है। यह गेम ऑप्टिकल ऑप्टिमाइजेशन फीचर से लैस है। डिवाइस 120fps तक गेमिंग फ्रेम रेट्स सपोर्ट करता है। 

इनफिनिक्स के इस फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन Android 14 आधारित XOS 14 पर रन करता है। कंपनी ने कहा है कि इस फोन को वह दो बड़े Android OS अपडेट देगी। साथ ही तीन साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट देती रहेगी। फोन में साउंड के लिए JBL डुअल स्पीकर लगे हैं। 

कैमरा की बात करें तो यह फोन रियर में 108MP कैमरा के साथ आता है। सपोर्ट में 2 मेगापिक्सल के दो और लेंस दिए गए हैं। फ्रंट में डिवाइस 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth, GPS, NFC, IR ब्लास्टर, USB-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेट किया गया है। यह 164.26 x 75.43 x 8.15mm डाइमेंशन में आता है और वजन 194 ग्राम है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Top tier performance for a mid-range phone
  • Responsive AMOLED screen
  • Clutter free software
  • Good battery life
  • Decent primary camera
  • NFC support
  • IP54 rating
  • कमियां
  • Primary camera doesn't perform well in low light
  • Lacks an ultra-wide angle camera
  • Mediocre macro camera
  • Will receive only two Android OS updates
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »