मात्र 699 रुपये में सस्ता 5G स्मार्टफोन, इस ऑफर से हर घर चलेगा फास्ट इंटरनेट

Amazon पर Lava Blaze 5G का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 14,999 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन यह 30 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 10,499 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2023 13:02 IST
ख़ास बातें
  • देश के सबसे सस्ते 5जी फोन Lava Blaze 5G और Samsung Galaxy M13 5G हैं।
  • Lava Blaze 5G में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy M13 5G में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Lava Blaze 5G में 50MP का पहला कैमरा है।

Photo Credit: Flipkart

यह बात सभी को पता है कि देश में 5जी लॉन्च हो चुका है। वहीं देश के बड़े शहरों के साथ-साथ कई अन्य हिस्सों में भी हो गई है। अगर आप भी इस फास्ट टेक्नोलॉजी का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन बजट कम है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। जी हां मार्केट में 12 हजार रुपये के बजट में भी स्मार्टफोन मौजूद है। आज हम आपको ऐसे ही सस्ते और किफायती 5जी स्मार्टफोन Lava Blaze 5G और Samsung Galaxy M13 5G के बारे में बता रहे हैं। अमेजन पर आप इन दोनों फोन को डिस्काउंट में खरीद सकते हैं।
 

Lava Blaze 5G की कीमत


ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Lava Blaze 5G का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 14,999 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन यह 30 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 10,499 रुपये में मिल रहा है। यह फोन भारत में बीते साल लॉन्च किया गया था। हालांकि अगर आप एक साथ रकम नहीं चुकाना चाहते हैं तो इस फोन को 502 रुपये प्रति माह की आसान EMI से भी अपना बना सकते हैं।
Advertisement

अब इस डील में चार चांद लगाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड धारक 10 प्रतिशत डिस्काउंट (1250 रुपये तक) पा सकते हैं। हालांकि अगर आप नॉन ईएमआई ट्रांजेक्शन करते हैं तो यह बचत सिर्फ 750 रुपये तक ही रहेगी।

अब उन लोगों के लिए बात करते हैं जो कि अपना पुराना फोन एक्सचेंज में देना चाहते हैं। एक्सचेंज ऑफर में 9,850 रुपये तक बचत की जा सकती है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ तभी मिलेगा जब आपके दिए एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल सही होगा। इसके लिए आप अपना एरिया पिन कोड दर्ज करके एक्सचेंज ऑफर की उपलब्धता को भी चेक कर सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर फोन की कीमत 649 रुपये हो सकती है।
Advertisement
 

Lava Blaze 5G की खासियतें


Lava Blaze 5G में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन Android 12 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में 50MP का पहला कैमरा दिया गया है। बैटरी का बात करें तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M13 5G की कीमत


अमेजन पर Samsung Galaxy M13 5G का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है, लेकिन 29 प्रतिशत छूट के बाद 11,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं यह फोन 573 रुपये की आसान EMI में भी मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर से कीमत 11,300 रुपये तक कीमत कम हो सकती है, जिसके बाद यह फोन सिर्फ 699 रुपये में मिल सकता है। यह फोन बीते साल जुलाई, 2022 में भारत में लॉन्च हुआ था।
 

Samsung Galaxy M13 5G की खासियतें


Advertisement
Samsung Galaxy M13 5G में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।  इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है।ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्राइड 12.0 पर बेस्ड One UI 4 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है। बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Capable performance unit
  • 90Hz display
  • Supports multiple 5G bands
  • Decent battery life
  • Clean software
  • Bad
  • Average-quality rear cameras
  • Display resolution could have been higher
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  3. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  4. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  3. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  5. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  6. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  7. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  8. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  9. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  10. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.