ऐप्पल के टिम कुक बोले, भारत चीन से 7-10 साल पीछे

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2016 13:06 IST
ऐप्पल ने मंगलवार को यह जानकारी सार्वजनिक कर दी कि ग्लोबल मार्केट आईफोन की बिक्री पहली बार गिरावट देखने को मिली है। इसका अनुमान पहले ही कंपनी ने लगाया था। हालांकि, भारत से कंपनी के लिए अच्छी खबर आई। यहां आईफोन की बिक्री में 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली।

कंपनी के आर्थिक आंकड़ों को जारी करते हुए सीईओ टिम कुक ने कहा, ''अगर आप भारत को देखें तो यहां पर बिक्री में 56 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली। हम ऐसे ही क्षेत्रों (इमर्जिंग मार्केट) पर अपना ध्यान केंद्रित करने वाले हैं। इतना तो साफ है कि विकसित क्षेत्रों की तुलना में इन मार्केट में ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी।''

इस दौरान कुक ने ऐप्पल को भारत में मिलने वाली चुनौतियों और अवसरों के बारे में भी विस्तार से बताया। हालांकि, उनका मानना है कि भारत के लिए चीन जैसे मार्केट की बराबरी तक पहुंचने में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है और इसमें अभी वक्त लगेगा।

कुक ने कहा,''भारत आज की तारीख में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट है।'' वैसे कई लिहाज से यह चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है।

कुक ने आगे कहा, ''लेकिन भारत में इस्तेमाल किए जा रहे ज्यादातर फोन कमज़ोर स्पेसिफिकेशन वाले हैं। इसकी मुख्य वजह नेटवर्क और अर्थव्यवस्था है। भारत में फिलहाल मार्केट की क्षमता बहुत शानदार नहीं है। मेरे हिसाब से भारत आज उस स्थान पर है जहां पर चीन सात से दस साल पहले था। और भारतीय मार्केट में हमारे प्रोडक्ट के लिए ढेरों संभावनाएं हैं।"
Advertisement

कुक के इस बयान को इन आंकड़ों से समझाना सही रहेगा। भले ही ऐप्पल के राजस्व में 25 फीसदी गिरावट देखने को मिली। लेकिन ऐप्पल ने चीन में जनवरी-मार्च तिमाही में बिक्री से 12.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की। ऐप्पल भारत के लिए तो अलग से आर्थिक आंकड़ें जारी तो नहीं करती,  लेकिन 2015 में कंपनी ने इस देश में मात्र 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की थी।

कुक का मानना है कि भारत में एलटीई नेटवर्क के रोलआउट में हो रही देरी के कारण इस मार्केट में ऐप्पल के विस्तार का प्लान थोड़ा पड़ गया है।
Advertisement

कुक ने कहा, ''हर देश की अलग-अलग परिस्थिति होती है। हमें सबसे बड़ी चुनौती भारतीय मार्केट में एलटीई के रोलआउट में हो रही देरी से मिल रही है। हकीकत में इस सेवा को 2016 में ही वृहद स्तर पर आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराया गया है। अब हम भारत में शानदार नेटवर्क की उम्मीद कर सकते हैं। इस नेटवर्क के आने के बाद यूज़र आईफोन के पावर और क्षमता से पूरी तरह से रूबरू हो पाएंगे, यानी आधारभूत संरचना मुख्य मुद्दा है।"
Advertisement

कुक ने भारतीय मार्केट में रिटेल बिजनेस के बारे में भी बात की। ऐप्पल को कुछ साल पहले तक यहां के मार्केट में आईफोन रिटेल करने के खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन कंपनी ने धीरे-धीरे स्थानीय मार्केट के दांव-पेंच को सीख लिए।

कुक ने इसके बारे में विस्तार से कहा, "अमेरिका में जहां टेलीकॉम कंपनियां ज्यादातर हैंडसेट बेचती हैं। भारत में ऐसा बहुत कम होता है, लगभग ना के बराबर। यानी हैंडसेट को रिटेल स्टोर तक पहुंचाना होगा। रिटेल मार्केट का मतलब है...छोटे-छोटे दुकान।"
Advertisement

मज़ेदार बात यह है कि कुक ने पिछले 18 महीनों में भारत के लिए ऐप्पल की बदली हुई रणनीति के बारे में बताया। गौर करने वाली बात है कि इस दौरान ही हमें आईफोन के दाम बड़ी छूट देखने को मिली। ऐप्पल के कई रिटेल पार्टनर द्वारा आईफोन को एमआरपी से कम दाम में उपलब्ध कराया गया।

कुक ने कहा, "हम भारत में पिछले दो साल से ज्यादा वक्त से काम कर रहे हैं। लेकिन पिछले 18 महीनों में हमने ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है। और अब तक मिले नतीजों को लेकर उत्साहित हैं। मुझे विश्वास है कि भारत में अभी असीमसंभावनाएं बाकी हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , India, iPhone, iPhone sales in India, Tim Cook

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  5. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  6. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  7. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  8. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  9. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  10. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.