भारत से हटेगा विदेशी स्मार्टफोन कंपनियों का दबदबा! 18 महीनों में आएंगे स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड

विदेशी कंपनियों के स्मार्टफोन्स का बोलबाला अब भारत से जल्द खत्म हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जनवरी 2026 15:06 IST
ख़ास बातें
  • भारत में स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड्स पेश करने की तैयारी पूरी।
  • मार्केट में 18 महीनों के भीतर नए स्वदेशी ब्रांड्स की एंट्री होने वाली है।
  • भारत ये ब्रांड्स ग्लोबल मार्केट के लिए पेश करने वाला है।

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 18 महीनों के भीतर नए स्वदेशी ब्रांड्स की एंट्री होने वाली है।

Photo Credit: iStock

विदेशी कंपनियों के स्मार्टफोन्स का बोलबाला अब भारत से जल्द खत्म हो सकता है। कुछ ही महीनों में भारत में स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड्स पेश किए जा सकते हैं। भारत ये ब्रांड्स ग्लोबल मार्केट के लिए पेश करने वाला है। इसकी घोषणा सूचना एवं प्रौद्योगिकी के केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा की गई है। ये नए और स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड्स भारत में अगले एक से डेढ़ साल के अंदर लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे भारतीय यूजर्स को स्वदेशी स्मार्टफोन्स उपलब्ध हो सकेंगे जो विदेशी कंपनियों के स्मार्टफोन्स से सस्ते भी हो सकते हैं।

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 18 महीनों के भीतर नए स्वदेशी ब्रांड्स की एंट्री होने वाली है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। मंत्री द्वारा एक बयान में कहा गया कि सरकार ने इसके लिए जमीनी स्तर पर काम पूरा कर लिया है। वैष्णव ने कहा, 'हमारे देश में अब एक बहुत मजबूत इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम है। यही वह समय है जब हम मोबाइल फोन के क्षेत्र में अपना खुद का भारतीय ब्रांड लॉन्च करने जा रहे हैं। हमने इससे संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।'

कंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि यह क्षेत्र परिपक्वता के ऐसे स्तर पर पहुंच चुका है जो इस तरह की महत्वाकांक्षी योजना को पूरी तरह से सपोर्ट करता है, और घटक निर्माताओं (component manufacturer) के साथ व्यापक जुड़ाव का भी प्रमाण देता है। मंत्री ने बताया कि इसके लिए मोबाइल फोन में लगने वाली हजारों चीजों का उत्पादन करने वाले पूरे इकोसिस्टम के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खुशी देने वाली और संतोषजनक प्रगति है। बहुत जल्द, शायद एक साल बाद या अधिकतम 18 महीनों में, हमारे अपने भारतीय ब्रांड बाजार में आ जाएंगे।

Google DeepMind के सीईओ और को-फाउंडर Demis Hassabis समेत OpenAI के चीफ ग्लोबल अफेयर्स अधिकारी क्रिस लेहाने के साथ भी उन्होंने मीटिंग की जानकारी दी। Demis Hassabis ने भी इस संबंध में हुई मुलाकात के बारे में X पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मानवता को लाभ पहुंचाने के लिए एआई की अविश्वसनीय क्षमता और इसे साकार करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर हुई चर्चा में उनको भरपूर आनंद मिला। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.