जेब में 5G स्‍मार्टफोन है, तो ये खबर कर देगी आपको निराश

रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से मार्च 2022 के बीच भी स्‍पेक्‍ट्रम नीलामी की उम्‍मीद नहीं है और इसकी प्रमुख वजह 6 महीने का 5G ट्रायल का विस्तार है, जो दूरसंचार विभाग (DoT) ने देश के कई टेल‍िकॉम ऑपरेटरों को दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 12:56 IST
ख़ास बातें
  • खबरें हैं कि दूरसंचार विभाग ने 5G ट्रायल को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है
  • 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अब अगले साल मई के आसपास हो सकती है
  • भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया कर रही हैं ट्रायल

सूत्रों ने कहा है कि स्पेक्ट्रम की उपलब्धता पर अभी बहुत काम किए जाने की जरूरत है।

इंडियन स्‍मार्टफोन मार्केट में एक के बाद एक 5जी स्‍मार्टफोन लॉन्‍च हो रहे हैं। हर ब्रैंड इस मार्केट में अपना शेयर ज्‍यादा रखने के लिए लगातार कोश‍िशें कर रहा है। इसका एक दूसरा पहलू यह है कि 5जी स्‍मार्टफोन की बाढ़ आ जाने के बावजूद 5जी नेटवर्क अभी देश में उपलब्‍ध नहीं है। बीते काफी वक्‍त से इस संबंध में जानकारियां निकलकर आ रही हैं कि देश में जल्‍द 5G नेटवर्क की शुरुआत हो सकती है। लगभग सभी बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर इस दिशा में ट्रायल भी शुरू कर चुके हैं, लेकिन एक हालिया रिपोर्ट की मानें, तो 5जी के लिए भारत का इंतजार और लंबा होने वाला है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 5जी ऑक्‍शन की योजनाओं में अब और देर हो सकती है। 

पहले ऐसी खबरें थीं कि नवंबर 2021 में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी केंद्र सरकार की ओर से किए जाने की योजना है। फ‍िर पता चला था कि 5जी स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी साल 2022 की पहली तिमाही में होने की उम्‍मीद है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि नीलामी को और आगे के लिए टाल दिया गया है। ईटी टेलिकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से मार्च 2022 के बीच भी स्‍पेक्‍ट्रम नीलामी की उम्‍मीद नहीं है और इसकी प्रमुख वजह 6 महीने का 5G ट्रायल का विस्तार है, जो दूरसंचार विभाग (DoT) ने देश के कई टेल‍िकॉम ऑपरेटरों को दिया है।

इसमें भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया शामिल हैं। शुरुआत में इन टेल‍िकॉम ऑपरेटर्स को सरकार द्वारा आवंटित 3500 मेगाहर्ट्ज बैंड में ट्रायल की अनुमति दी गई थी। ये परीक्षण इस महीने के अंत में यानी 26 नवंबर को समाप्त होने वाले थे, तभी दूरसंचार विभाग ने 5G ट्रायल को और छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अब अगले साल मई के आसपास हो सकती है।

इस मामले से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट दी गई है। सूत्रों ने कहा है कि स्पेक्ट्रम की उपलब्धता पर अभी बहुत काम किए जाने की जरूरत है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने भी अभी तक कई बैंड्स पर सिफारिश नहीं दी है। इसमें 700 मेगाहर्ट्ज, 3.3 से 3.6GHz और मिलीमीटर वेव शामिल हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 5G, trail, 5G Smartphone, 5G Spectrum, Airtel, Jio, trai, DoT

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
  2. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  3. अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम
  4. 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A27 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  7. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  9. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  10. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.