आईबॉल कोबाल्ट 5.5एफ युवा में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा, कीमत 8,999 रुपये

आईबॉल कोबाल्ट 5.5एफ युवा में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा, कीमत 8,999 रुपये
विज्ञापन
आईबॉल ने सोमवार को नया बजट स्मार्टफोन कोबाल्ट 5.5एफ युवा लॉन्च किया। इस हैंडसेट को एक्सक्लूसिव तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 8,999 रुपये का यह स्मार्टफोन देश के नामी रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

आईबॉल कोबाल्ट 5.5एफ युवा एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है  267 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। कोबाल्ट 5.5एफ युवा की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो आईबॉल कोबाल्ट 5.5एफ युवा 4जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो और ब्लूटूथ फ़ीचर से लैस है। 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाले इस स्मार्टफोन में 2600 एमएएच की बैटरी है।

कंपनी ने बताया कि कोबाल्ट 5.5एफ युवा स्मार्टफोन वीडियो 'आई कंट्रोल फंक्शनालिटी' के साथ आएगा। अगर यूज़र की आंखें वीडियो की तरफ नहीं है तो यह तकनीक अपने आप ही वीडियो को पॉज़ या बंद कर देती है। इसमें आप 21 क्षेत्रीय भाषाओं को लिख और पढ़ पाएंगे। स्मार्टफोन के साथ यूज़र को एक प्रोटेक्टिव कवर के साथ दो अन्य बैक कवर भी मिलेंगे।

कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में एंडी 5.5एच वेबर स्मार्टफोन को 6,499 रुपये में लॉन्च किया था। इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक), 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2200 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  2. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  3. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
  4. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  5. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  6. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  8. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  9. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  10. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »