Huawei Y9 Prime 2019 आज होगा भारत में लॉन्च

Huawei Y9 Prime 2019 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। भारत में हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अगस्त 2019 10:03 IST
ख़ास बातें
  • Amazon एक्सक्लूसिव हो सकता है Huawei Y9 Prime 2019
  • हुवावे वाई9 प्राइम 2019 में हैं तीन रियर कैमरे
  • 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस है हुवावे वाई9 प्राइम 2019

Huawei Y9 Prime 2019 आज होगा भारत में लॉन्च

Huawei Y9 Prime 2019 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। याद करा दें कि Amazon इंडिया ने पिछले महीने ही टीज़र जारी किया था और फिर बाद में हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की लॉन्च तारीख को कंफर्म किया गया था। हुवावे वाई9 प्राइम 2019 को सबसे पहले इस साल मई में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था लेकिन उस वक्त हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता से पर्दा नहीं उठाया गया था। हैंडसेट की खासियतों की बात करें तो इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा, नॉच-लेस डिस्प्ले और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है। पिछले महीने एक रिपोर्ट में हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की भारत में कीमत के बार में संकेत दिया गया था। आइए अब आपको हुवावे वाई9 प्राइम 2019 के लॉन्च समय और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Huawei Y9 Prime 2019 price in India (अनुमान), लॉन्च समय

जैसा कि हमने आपको बताया कि मई में जब हैंडसेट को लॉन्च किया गया तो उस वक्त कंपनी ने इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठाया था। इस माह एक रिपोर्ट में इस बात का संकेत दिया गया था कि भारत में हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी।

अब बात हुवावे वाई9 प्राइम 2019 के लॉन्च समय की तो हुवावे दोपहर 2 बजे कीमत से पर्दा उठाएगी और नई दिल्ली में आयोजित इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। अमेजन ने पिछले महीने टीज़र जारी किया था और फिर कुछ समय बाद लॉन्च तारीख से पर्दा उठा दिया गया था।
 

Huawei Y9 Prime 2019 स्पेसिफिकेशन

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा। फोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे वाई9 प्राइम 2019 तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पॉप-अप सेल्फी मॉड्यूल का हिस्सा है।

इसके अलावा हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 4जी एलटीई सपोर्ट है। ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी भी फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.5x77.3x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 196.8 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.