Huawei Y9 Prime 2019 की सेल आज Amazon पर, मिलेंगे ये ऑफर्स

Huawei Y9 Prime 2019 Sale: हुवावे वाई9 प्राइम 2019 स्मार्टफोन आज बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स, कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें।

Huawei Y9 Prime 2019 की सेल आज Amazon पर, मिलेंगे ये ऑफर्स

Huawei Y9 Prime 2019 Price: हुवावे वाई9 प्राइम 2019 को 15,990 रुपये में बेचा जाएगा

ख़ास बातें
  • हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज का एक मात्र विकल्प है
  • Huawei Y9 Prime 2019 में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं हुवावे वाई9 प्राइम 2019 में
विज्ञापन
Huawei Y9 Prime 2019 Sale: हुवावे वाई9 प्राइम 2019 स्मार्टफोन आज बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की बिक्री दोपहर 12 बजे अमेजन ( एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम मेंबर्स) पर शुरू होगी। यह सेल Amazon Freedom Sale का हिस्सा होगी। अन्य ग्राहकों को लिए बिक्री 7 अगस्त की मध्यरात्रि यानी 8 अगस्त से शुरू होगी। दूसरी ओर, हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की ऑफलाइन बिक्री 12 अगस्त से क्रोमा, पूर्विका और अन्य रिटेल आउटलेट पर शुरू होगी।
 

Huawei Y9 Prime 2019 Price in india, सेल ऑफर

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 को भारतीय मार्केट में 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसका मात्र 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट है। यह हैंडसेट एमराल्ड ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। जैसा कि हमने आपको बताया कि हैंडसेट की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे अमेजन पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो अमेज़न पर 500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने वालों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के अलावा 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।

ग्राहकों की सहूलियत के लिए छह महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है। हुवावे वाई9 प्राइम 2019 के साथ Reliance Jio की ओर से 2200 रुपये का कैशबैक और 125 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।
 

Huawei Y9 Prime 2019 specifications, features

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा। फोन में 6.59 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे वाई9 प्राइम 2019 तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पॉप-अप सेल्फी मॉड्यूल का हिस्सा है।

इसके अलावा हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज का एक मात्र विकल्प है- 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.5x77.3x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 196.8 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »