हुवावे वाई9 (2018) स्मार्टफोन लॉन्च, चार कैमरों से लैस है यह स्मार्टफोन

हुवावे वाई9 (2018) स्मार्टफोन को थाइलैंड में लॉन्च किया गया है। गौर करने वाली बात है कि हुवावे के नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पहले लॉन्च किए जा चुके हुवावे मेट 10 लाइट और हुवावे 9आई से मेल खाते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 मार्च 2018 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Y9 (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलेगा
  • हैंडसेट में किरिन 659 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • हुवावे मेट 10 लाइट और हुवावे 9आई से मेल खाते हैं स्पेसिफिकेशन
हुवावे वाई9 (2018) स्मार्टफोन को थाइलैंड में लॉन्च किया गया है। गौर करने वाली बात है कि हुवावे के नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पहले लॉन्च किए जा चुके हुवावे मेट 10 लाइट और हुवावे 9आई से मेल खाते हैं। नए हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि नया Huawei हैंडसेट मार्केट में 200 यूरो (करीब 16,000 रुपये) में उपलब्ध होगा।
 

Huawei Y9 (2018) के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Huawei Y9 (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलेगा। इसमें 5.93 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है जो फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन से लैस है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में किरिन 659 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। बता दें कि इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुवावे मेट 10 लाइट और हुवावे 9 लाइट में हुआ है। वहीं, स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ मौज़ूद है एलईडी फ्लैश। वहीं, फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है।

हुवावे के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। स्मार्टफोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। फोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

Huawei Y9 (2018) को थाईलैंड में लॉन्च किए जाने की जानकारी सबसे पहले Winfuture.de द्वारा दी गई है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि हुवावे वाई9 (2018) को थाइलैंड के अलावा किन किन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

किरिन 659

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Huawei, Huawei Y9 2018, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.