Huawei Y7 Prime लॉन्च, इसमें है 4000 एमएएच बैटरी

हुवावे ने हॉंगकॉंग में अपना नया स्मार्टफोन वाई7 प्राइम लॉन्च कर दिया है। ऐसा लगता है कि हुवावे वाई7 प्राइम स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए एन्जॉय 7 प्लस का वेरिएंट है। हुवावे वाई7 प्राइम की कीमत 1,880 हॉंगकॉंग डॉलर (करीब 15,500 रुपये) है। और वाई7 प्राइम वीमॉल पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Huawei Y7 Prime लॉन्च, इसमें है 4000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई7 प्राइम में 4000 एमएएच की बैटरी है
  • वाई7 प्राइम को हॉंगकॉंग में लॉन्च किया गया है
  • इसे हुवावे एन्जॉय 7 प्लस का अपग्रेडेड वेरिएंट माना जा रहा है
विज्ञापन
हुवावे ने हॉंगकॉंग में अपना नया स्मार्टफोन वाई7 प्राइम लॉन्च कर दिया है। ऐसा लगता है कि हुवावे वाई7 प्राइम स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए एन्जॉय 7 प्लस का वेरिएंट है। Huawei Y7 Prime की कीमत 1,880 हॉंगकॉंग डॉलर (करीब 15,500 रुपये) है। और वाई7 प्राइम वीमॉल पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। Huawei Y7 Prime की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दी गई 4000 एमएएच की बैटरी। वाई7 प्राइम सिल्वर, गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।

Huawei Y7 Prime मेटल बॉडी का बना है और इसकी मोटाई 8.35 मिलीमीटर है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 267 पीपीआई है। फोन में दमदार स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। रैम 3 जीबी है और स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी की बात करें तो वाई7 प्राइम में अपर्चर एफ/2.2, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। प्राइमरी कैमरे से 1080 पिक्सल तक की वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। कैमरे के नीचे रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसके 0.3 सेकेंड में उंगलियों की पहचान कर लेने का दावा किया गया है।

हुवावे वाई7 प्राइम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है, जिसके ऊपर ईएमयूआई 5.1 स्किन है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में दो सिम स्लॉट है जो वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा वाई-फाई बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो यूएसबी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 153.6 x 76.4 x 8.4 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1290 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »