Huawei Y6 Pro (2017) लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने नया हुवावे वाई6 प्रो (2017) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह Huawei Y6 (2017) का अपग्रेड है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2017 12:15 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई6 प्रो (2017) में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है
  • Huawei का नया स्मार्टफोन मेटल बॉडी के साथ आता है
  • यह Huawei Y6 (2017) का अपग्रेड है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने नया हुवावे वाई6 प्रो (2017) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह Huawei Y6 (2017) का अपग्रेड है। Huawei का नया स्मार्टफोन मेटल बॉडी के साथ आता है और इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए वाई6 (2017) की तुलना में कई बेहतर फीचर हैं इसमें। Huawei Y6 Pro (2017) यूरोप के कई मार्केट में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 189 यूरो (करीब 14,450 रुपये) है। भारतीय मार्केट के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

मेटल बॉडी के अलावा हुवावे वाई6 प्रो (2017) में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल सिम Huawei Y6 Pro (2017) एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। इसका डाइमेंशन 143.5x71x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। इसकी बैटरी 3020 एमएएच की है। हैंडसेट को ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

याद दिला दें कि हुवावे ने वाई6 (2017) को मई महीने में लॉन्च किया था। यह 3000 एमएएच बैटरी और 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। The Y6 (2017) में मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

पिछले हफ्ते हुवावे ने चुपचाप अपने Honor 6C Pro स्मार्टफोन को रूस में लॉन्च किया था। हॉनर 6सी प्रो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित कंपनी के ईएमयूआई 5.1 पर चलता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.