Huawei Y6 (2017) लॉन्च, इसमें है 3000 एमएएच बैटरी और 13 मेगापिक्सल कैमरा

इस महीने हुवावे वाई3 (2017) और हुवावे वाई7 को लॉन्च करने के बाद बुधवार को चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपनी वाई सीरीज़ का नया हैंडसेट वाई6 (2017) पेश किया है।

Huawei Y6 (2017) लॉन्च, इसमें है 3000 एमएएच बैटरी और 13 मेगापिक्सल कैमरा
ख़ास बातें
  • Huawei Y6 (2017) पुराने एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं
विज्ञापन
इस महीने हुवावे वाई3 (2017) और हुवावे वाई7 को लॉन्च करने के बाद बुधवार को चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपनी वाई सीरीज़ का नया हैंडसेट वाई6 (2017) पेश किया है। Huawei Y6 (2017) पुराने एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसकी सबसे अहम खासियत 13 मेगापिक्सल का कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह फोन व्हाइट, गोल्ड और ग्रे कलर में आएगा।

डुअल सिम Huawei Y6 (2017) एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि हुवावे वाई6 (2017) में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, साथ में मौज़ूद है डुअल एलईडी फ्लैश। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Huawei Y6 (2017) की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह फोन 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस से लैस है। वाई6 (2017) में 3000 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.8x72.0x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।

इस हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और एंबियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737टी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  2. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  4. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  5. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  6. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  7. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  8. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  9. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  10. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »