Huawei Y5 Lite एंड्रॉयड गो फोन लॉन्च, 18:9 डिस्प्ले से है लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे ने अपने दूसरे एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Huawei Y5 Lite को लॉन्च कर दिया है।

Huawei Y5 Lite एंड्रॉयड गो फोन लॉन्च, 18:9 डिस्प्ले से है लैस

Huawei Y5 Lite एंड्रॉयड गो फोन लॉन्च, 18:9 डिस्प्ले से है लैस

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है Huawei Y5 Lite
  • 18:9 डिस्प्ले है हुवावे वाई5 लाइट में
  • मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर से लैस है Huawei Y5 Lite
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे ने अपने दूसरे एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Huawei Y5 Lite को लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि, पिछले साल मई में हुवावे ने अपने पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Huawei Y3 (2018) को लॉन्च किया था। प्रमुख फीचर्स की बात करें तो Huawei Y5 Lite में 18:9 डिस्प्ले पैनल के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। हुवावे वाई5 लाइट में क्वाड-कोर मीडियाटेक चिपसेट के साथ 1 जीबी रैम मिलेगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल Huawei Y5 Lite स्मार्टफोन को पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है।
 

Huawei Y5 Lite की कीमत

पाकिस्तान में हुवावे वाई5 लाइट की  कीमत PKR 16,499 (लगभग 8,200 रुपये) है। इस दाम में आपको 1 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Huawei Y5 Lite स्मार्टफोन को ब्लू और ब्लैक रंग में उतारा गया है। हुवावे वाई5 लाइट को ग्लोबली कब लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है।
 

Huawei Y5 Lite के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला Huawei Y5 Lite एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। फोन में 5.45 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस फुलव्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दी गई है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Huawei Y5 Lite के पिछले हिस्से में एलईडी फ्लैश के साथ फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है जिसका अर्पच एफ/2.2 है। बता दें कि फ्रंट सेंसर सेल्फी टोनिंग फीचर सपोर्ट के साथ आता है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Huawei Y5 Lite में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। अब बात कनेक्टिविटी की। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 3,020 एमएएच की बैटरी है और इसकी लंबाई-चौड़ाई 146.5x70.9x8.3 मिलीमीटर है। हुवावे वाई5 लाइट को पाकिस्तान में लॉन्च किए जाने की बात को सबसे पहले ProPakistani.pk ने रिपोर्ट किया था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »