Huawei के नए ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XTs में मिलेंगे चार कलर्स के ऑप्शन, अगले महीने होगा लॉन्च

Huawei Mate XTs में स्टाइलस के लिए भी सपोर्ट मिलेगा। इसके कैमरा आइलैंड में चार कैमरा के साथ सेंटर में वर्टिकल तरीके से लगा पिल शेप वाला LED फ्लैश दिख रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अगस्त 2025 22:25 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को तीन RAM और स्टोरेज के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा
  • Huawei Mate XTs को चीन में 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें 'Red Maple' इमेजिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है

इस स्मार्टफोन में स्टाइलस के लिए भी सपोर्ट मिलेगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei का नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XTs अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन के साथ ही कलर्स की जानकारी दी है। इसे तीन RAM और स्टोरेज के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Mate XT Ultimate Design की जगह लेगा। 

इस स्मार्टफोन को चीन में 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Huawei ने इसके लिए प्री-रिजर्वेशन लेने शुरू कर दिए हैं। चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर कंपनी की ओर से दिए गए टीजर्स में इसका डिजाइन दिखाया गया है। Huawei Mate XTs को 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के RAM और स्टोरेज के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए White, Hibiscus, Ruihong और Dark Black कलर्स के विकल्प होंगे। 

Huawei Mate XTs में स्टाइलस के लिए भी सपोर्ट मिलेगा। इसके कैमरा आइलैंड में चार कैमरा के साथ सेंटर में वर्टिकल तरीके से लगा पिल शेप वाला LED फ्लैश दिख रहा है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में Huawei का प्रॉपराइटरी Kirin 9020 चिपसेट दिया जाएगा। हाल ही में पेश की गई कंपनी की Pura 80 सीरीज में भी इस चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। इस टिप्सटर ने कहा है कि Huawei Mate XTs में सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में वेरिएबल अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 'Red Maple' इमेजिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

पिछले वर्ष सितंबर में Huawei ने पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design पेश किया था। यह EMUI 14.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। Mate XT Ultimate Design की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है। इस वर्ष फरवरी में कंपनी ने  Mate XT Ultimate Design को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  4. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  9. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.