• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei Pura 80 सीरीज हुई लॉन्च; 1‑इंच कैमरा सेंसर, 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ चार नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कीमत

Huawei Pura 80 सीरीज हुई लॉन्च; 1‑इंच कैमरा सेंसर, 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ चार नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कीमत

Huawei Pura 80 सीरीज HarmonyOS NEXT पर काम करती है, जो Huawei का नया OS है। कंपनी के मुताबिक, इस बार सिस्टम को पूरी तरह रीडिजाइन किया गया है और इसमें नया Ark Engine शामिल है।

Huawei Pura 80 सीरीज हुई लॉन्च; 1‑इंच कैमरा सेंसर, 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ चार नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कीमत

Photo Credit: Huawei

Huawei Pura 80 सीरीज HarmonyOS NEXT पर काम करती है

ख़ास बातें
  • Huawei Pura 80 Pro की कीमत 6,499 युआन (करीब 77,400 रुपये) से शुरू होती है
  • Pura 80 Pro+ मॉडल 7,999 युआन (करीब 95,200 रुपये) से शुरू होता है
  • Ultra वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9,999 युआन (लगभग 1,19,000 रुपये) रखी गई है
विज्ञापन
Huawei ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pura 80 Series को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में चार मॉडल शामिल हैं - Pura 80, Pura 80 Pro, Pura 80 Pro+ और Pura 80 Ultra। इनमें से Ultra मॉडल को इंडस्ट्री का पहला फोन बताया गया है जिसमें डुअल-लेंस स्विचेबल टेलीफोटो सिस्टम दिया गया है। सीरीज में 6.6-इंच से 6.8-इंच तक के LTPO OLED डिस्प्ले, 50MP 1‑इंच RYYB मेन कैमरा और HarmonyOS NEXT ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल है। Ultra मॉडल में नया TCG ट्रिपल-रियल-टाइम फ्यूजन टेक्नोलॉजी वाला कैमरा भी मौजूद है, जो 16EV डायनामिक रेंज तक पहुंचता है।
 

Huawei Pura 80 series price

Huawei Pura 80 Pro की कीमत 6,499 युआन (करीब 77,400 रुपये) से शुरू होती है, Pro+ मॉडल 7,999 युआन (करीब 95,200 रुपये) और Ultra वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9,999 युआन (लगभग 1,19,000 रुपये) रखी गई है। Pura 80 की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन यह सबसे किफायती वेरिएंट रहेगा। सभी मॉडल्स चीन में Vmall और अन्य रिटेलर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
 

Huawei Pura 80 series specifications

Pura 80 सीरीज HarmonyOS NEXT पर काम करती है, जो Huawei का नया OS है। कंपनी के मुताबिक, इस बार सिस्टम को पूरी तरह रीडिजाइन किया गया है और इसमें नया Ark Engine शामिल है, जो परफॉर्मेंस को 36% तक बेहतर बनाने का दावा करता है। Ultra और Pro+ मॉडल्स में नया मोबाइल थीम इंजन, एनिमेटेड इंटरफेस और डायनामिक विजुअल इफेक्ट्स दिए गए हैं। HarmonyOS NEXT में Android ऐप सपोर्ट नहीं है, लेकिन Huawei ने घरेलू डेवलपर इकोसिस्टम पर फोकस किया है।

डिस्प्ले की बात करें तो Pura 80 में 6.6-इंच का फ्लैट OLED पैनल मिलता है, जबकि Pro, Pro+ और Ultra मॉडल्स में 6.8-इंच का क्वाड-कर्व्ड LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। सभी डिस्प्ले में 3000 nits पीक ब्राइटनेस, 1-120Hz LTPO रिफ्रेश रेट, HDR Vivid सपोर्ट और 1.07 बिलियन कलर शामिल हैं। Ultra और Pro+ मॉडल्स में 460ppi पिक्सल डेंसिटी और P3 कलर गैमट सपोर्ट मौजूद है।

कैमरा की बात करें तो Pura 80 Ultra में 50MP का 1‑इंच RYYB मेन सेंसर, AI नॉइज रिडक्शन और इमेज कलर बूस्टिंग एल्गोरिद्म के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, Ultra मॉडल में TCG ट्रिपल-रियल-टाइम फ्यूजन टेक्नोलॉजी के चलते इमेज प्रोसेसिंग पहले से 200% तक तेज है। Ultra मॉडल इंडस्ट्री का पहला फोन है जिसमें डुअल टेलीफोटो लेंस दिए गए हैं - 3.7x और 9.4x के ऑप्टिकल फोकल लेंथ सपोर्ट के साथ। Huawei का दावा है कि ये टेक्नोलॉजी Pura 70 Ultra की तुलना में 129% ज्यादा ऑप्टिकल रेंज देती है।

Pura 80, Pura 80 Pro, Pro+ और Ultra में बड़ी बैटरी दी गई है। Ultra, Pro और Pro+ मॉडल्स में 5700mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Pura 80 में 5600mAh बैटरी, 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दी गई है। चारों मॉडल्स में फास्ट चार्जर बॉक्स में दिए जाने का वादा किया गया है।

Pura 80 Series में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। Ultra और Pro+ वेरिएंट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP रेटिंग और डुअल-स्टीरियो स्पीकर सिस्टम भी शामिल है। सभी मॉडल्स का डिजाइन ग्लास बैक और मल्टी-लेयर कैमरा बंप के साथ आता है, जबकि Pura 80 का डिजाइन सबसे सिंपल और फ्लैट लुक में है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »