Huawei P50 Pro का रेंडर ऑनलाइन लीक, सिंगल सेल्फी कैमरा की दिखी झलक

Huawei P50 सीरीज़ में फोकसिंग स्पीड को बेहतर करने के लिए इनोवेटिव लिक्विड लेंस टेक्नोलॉजी दिए जाने की खबर है। अटकले लगाई जा रही हैं कि यह टेक्नोलॉजी मिलिसैकेंड-लेवल में फोकस करती है, जो कि लगभग मानव आंखों की तरह ही काम करता है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 1 जनवरी 2021 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P50 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन हुए लीक
  • हुवावे पी50 प्रो में मिल सकते हैं पतले बेजल्स और घुमावदार किनारे
  • फोन एंड्रॉयड 11 आधारित EMUI 11.1 पर कर सकता है काम

Huawei P50 Pro की की लम्बाई 159mm होगी

Huawei P50 Pro स्मार्टफोन का रेंडर पहली बार ऑनलाइन लीक हुआ है। टिप्सटर Steve Hemmerstoffer द्वारा आगामी स्मार्टफोन का रेंडर साझा किया गया है, जहां सिंगल सेल्फी कैमरा होल-पंच कटआउट में स्क्रीन के बीचोबीच स्थित है। टिप्सटर के अनुसार, कथित हुवावे पी50 प्रो स्मार्टफोन में 6.6 इंच डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा फोन में पतले बेजल्स फीचर दिए जा सकते हैं, वहीं फोन के किनारे अपने सक्सेसर की तरह घुमावदार हो सकते हैं।

टिपस्टर Steve Hemmerstoffer उर्फ OnLeaks द्वारा Voice पर Huawei P50 Pro का रेंडर साझा किया गया है, जिसके साथ फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन की लम्बाई 159mm होगी और चौड़ाई 73mm होगी। इसके अलावा इसमें कर्व्ड एजेस और पतले बेजल्स मौजूद हो सकते हैं।   
Advertisement

Huawei P40 सीरीज़ में जो मैग्नेटिक स्पीकर सिस्टम दिया गया था, वो हुवावे पी50 प्रो में स्टैंडर्ड ईयरपीस से बदला जा रहा है। इसके अलावा इस नए फोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप सिस्टम की जगह सिंगल सेल्फी कैमरा लेने जा रहा है, जो कि होल-पंच कटआउट में स्थित होगा।

इसके अलावा इस आगामी स्मार्टफोन से संबंधित अन्य कोई जानकारी टिप्सटर द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया है की हुवावे वी50 सीरीज़ को मार्च 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही यह भी टिप मिली है कि यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित EMUI 11.1 पर काम करेगा।
Advertisement

हुवावे पी50 सीरीज़ में फोकसिंग स्पीड को बेहतर करने  के लिए इनोवेटिव लिक्विड लेंस टेक्नोलॉजी दिए जाने की खबर है। अटकले लगाई जा रही हैं कि यह टेक्नोलॉजी मिलिसैकेंड-लेवल में फोकस करती है, जो कि लगभग मानव आंखों की तरह ही काम करता है। इस नई टेक्नोलॉजी को Huawei द्वारा पिछले साल 25 दिसंबर को पेटेंट किया गया था, जो कि इस साल अप्रैल में पेश की जाएगी।
Advertisement

पुराने लॉन्च के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हुवावे पी50 प्रो सीरीज़ में तीन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, वो हो सकते हैं Huawei P50, Huawei P50 Pro और Huawei P50 Pro+। यहां यह बताना भी जरूरी हो जाता है कि फिलहाल हुवावे ने पी50 सीरीज़ से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी ऑफिशियल नहीं की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + Infrared

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei P50 Pro, Huawei P50 series, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.