50MP कैमरा के साथ Huawei P50 और Huawei P50 Pro लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei P50 Pro और Huawei P50 स्मार्टफोन्स को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह दो फोन यूनिक-कैप्सूल वाले रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ आते हैं। प्रो मॉडल दो प्रोसेसर वेरिएंट के साथ आता है, एक किरिन 9000 और दूसरा स्नैपड्रैगन 888 जो कि अलग-अलग मार्केट्स पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 जुलाई 2021 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P50 Pro में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Huawei P50 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • दोनों फोन में मौजूद है 66 वॉट वायर्ड सुपर फास्ट चार्जर
Huawei P50 Pro और Huawei P50 स्मार्टफोन्स को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह दो फोन यूनिक-कैप्सूल वाले रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ आते हैं। प्रो मॉडल दो प्रोसेसर वेरिएंट के साथ आता है, एक किरिन 9000 और दूसरा स्नैपड्रैगन 888 जो कि अलग-अलग मार्केट्स पर निर्भर करेगा। वनीला मॉडल सिंगल स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। यह दोनों ही प्रोसेसर 5जी को सपोर्ट करते हैं, जबकि फोन में 4जी कनेक्टिविटी दी गई है। हुवावे पी50 प्रो इन दोनों फोन का सबसे प्रीमियम मॉडल है और यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का और इसमें 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर हुवावे पी50 तीन रियर कैमरों से लैस है और इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आएगा।
 

Huawei P50 Pro, Huawei P50 price, availability

Huawei P50 Pro की कीमत CNY 5,988 (लगभग 68,800 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,488 (लगभग 74,500 रुपये) है और इसके 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 7,488 (लगभग 86,000 रुपये) है। फोन के प्री-ऑडर्स 30 जुलाई को शुरू होंगे, जबकि सेल 8 अगस्त से शुरू की जाएगी। यह फोन कोकोआ टी गोल्ड, डॉन पाउडर, रिपलिंग क्लाउड्स, स्नोई व्हाइट और याओ गोल्ड ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

फोन के दो अन्य मॉडल्स 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज और किरिन 9000 प्रोसेसर से है, जिसकी कीमत CNY 7,988 (लगभग 91,800 रुपये) है और वहीं दूसरे मॉडल की कीमत CNY 8,488 (लगभग 97,500 रुपये) है। इन दोनों की सेल सितंबर से शुरू होगी।  

Huawei P50 की बात करें, तो इसकी कीमत CNY 4,488 (लगभग 51,600 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,988 (लगभग 57,300 रुपये) है। फोन की सेल सितंबर से शुरू होगी। हुवावे पी50 फोन कोकोआ टी गोल्ड, स्नोई व्हाइट और याओ गोल्ड ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।
 

Huawei P50 Pro specifications

हुवावे पी50 प्रो स्मार्टफोन HarmonyOS 2 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,228x2,700 पिक्सल) ओलेड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1440 हर्ट्ज़ हाई फ्रीक्वेंसी PWM dimming, 300 हर्टज़ टच सैम्पलिंग रेट, 450पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और पी3 वाइड कलर गामुट कवरेज। इसके अलावा, यह फोन HiSilicon Kirin 9000 और Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर से लैस है। हुवावे पी50 प्रो में 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से बढ़ाया जा सकता है।  

हुवावे पी50 प्रो स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Huawei P50 Pro की बैटरी 4,360mAh की है, जिसके साथ 66 वॉट वायर्ड सुपर फास्ट चार्जर और 50 वॉट वायरलेस सुपर फास्ट चार्ज दिया गया है। इसमें वायरलेस रिवर्स चार्जिंग क्षमता भी मौजूद है। यह फोन आईपी68 वाटर रसिस्टेंट है। फोन का डायमेंशन 158.8x72.8x8.25mm और भार 195 ग्राम है।
 

Huawei P50 specifications

हुवावे पी50 स्मार्टफोन HarmonyOS 2 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,228x2,700 पिक्सल) ओलेड प्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1440 हर्ट्ज़ हाई फ्रीक्वेंसी PWM dimming, 300 हर्टज़ टच सैम्पलिंग रेट, 458पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और पी3 वाइड कलर गामुट कवरेज मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Huawei P50 की बैटरी 4,100mAh की है, जिसके साथ 66 वॉट वायर्ड सुपर फास्ट चार्जर मौजूद है। यह फोन आईपी68 वाटर रसिस्टेंट है। फोन का डायमेंशन 156.5x73.8x7.92mm और भार 181 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4360 एमएएच

ओएस

Proprietary

रिज़ॉल्यूशन

1228x2700 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.