Huawei P40 Pro हो सकता है सात कैमरों वाला स्मार्टफोन

Huawei P40 Pro की स्क्रीन 6.5 इंच से 6.7 इंच की हो सकती है। यह बैक पैनल पर वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल को सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2019 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P40 में ‘एडवांस्ड हॉरीजॉन्टल डिस्प्ले' होने का दावा
  • Huawei P40 Pro की स्क्रीन 6.5 इंच से 6.7 इंच की हो सकती है
  • HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा Huawei P40 Pro
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी हुवावे का आने वाला स्मार्टफोन Huawei P40, Huawei P40 Pro मार्च 2020 में लॉन्च हो सकता है। खबरों के अनुसार, हुवावे पी40 प्रो में कुल सात कैमरें होंगे, जिसमें से पांच रियर और दो आगे की तरफ दिए जाएंगे। गिज़्मोचाइना की खबर के अनुसार, पीछे की तरफ दिए गए पांच कैमरो में वाइड-एंगल लेंस, सिने लेंस, टीओएफ (टाइम ऑफ फ्लाइट) सेंसर होगा। इसके साथ ही यह पेरिस्कॉप लेंस वाले 10x ऑप्टिक्ल जूम या 9x ऑप्टिक्ल जूम वाले एक टेलीफोटो लेंस से लैस होगा या फिर अल्ट्रावाइड लेंस से।

खबरों की मानें तो Huawei P40 Pro की स्क्रीन 6.5 इंच से 6.7 इंच की हो सकती है। यह बैक पैनल पर वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल को सपोर्ट करेगा। हुवावे के कंज्यूमर बिजनेस प्रमुख रिचर्ड यू ने हाल ही में खुलासा किया कि पी40 सीरीज के स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉयड के बजाय अपना HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

Huawei P30 सीरीज़ को इस साल के मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। हुवावे पी40 सीरीज़ को भी अगले साल इस महीने ही पेश किया जा सकता है।
 

Huawei P40 specifications (expected)

हुवावे पी40 को लेकर टिप्सटर @RODENT950 ने ट्विटर पर दावा किया है कि Huawei P40 में ‘एडवांस्ड हॉरीजॉन्टल डिस्प्ले' होगा। दावा है कि इसमें दवा की गोली के आकार पर कई सेल्फी कैमरे के लिए कट-आउट होगा। याद रहे कि Huawei P30 को वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ लॉन्च किया गया था। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि फोन में 6.57 इंच का फुल-एचडी+ या 2K एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह DCI-P3 और एचडीआर सपोर्ट से लैस होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei P40 Pro, Huawei P40, Huawei

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.