Huawei ने लॉन्च किया तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

हुवावे पी20 और पी20 प्रो स्मार्टफोन को फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित एक इवेंट में मंगलवार को पेश किया गया। याद रहे कि इससे पहले कंपनी ने हुवावे पी20 लाइट को कई यूरोपीय मार्केट में पहले ही लॉन्च किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मार्च 2018 12:15 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P20 की कीमत 649 यूरो (करीब 52,200 रुपये) है
  • P20 Pro हैंडसेट 899 यूरो (करीब 72,300 रुपये) में मिलेगा
  • तीन रियर कैमरे से लैस है हुवावे पी20 प्रो स्मार्टफोन
हुवावे पी20 और पी20 प्रो स्मार्टफोन को फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित एक इवेंट में मंगलवार को पेश किया गया। याद रहे कि इससे पहले कंपनी ने हुवावे पी20 लाइट को कई यूरोपीय मार्केट में लॉन्च कर दिया था। इस चीनी कंपनी ने लॉन्च इवेंट में बताया कि उसकी पी सीरीज़ के स्मार्टफोन एआई से लैस कैमरा फीचर और लाइका के साथ साझेदारी में बनाए गए कैमरे के साथ आते हैं। इस मौके पर कंपनी के नए लोगो से भी पर्दा उठाया गया। दोनों ही स्मार्टफोन चार रंग में उपलब्ध होंगे- ग्रेफाइट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू, पिंक गोल्ड और ट्वाइलाइट।
 

Huawei P20, P20 Pro की कीमत

Huawei P20 की कीमत 649 यूरो (करीब 52,200 रुपये) है, जबकि P20 Pro हैंडसेट 899 यूरो (करीब 72,300 रुपये) में मिलेगा। दोनों ही स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराने की बात कही गई है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
 

Huawei P20, P20 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर

Huawei P20 और P20 Pro डुअल सिम स्मार्टफोन हैं जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलते हैं। इनमें गूगल एआरकोर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है और ये कस्टमाइज़ गूगल असिस्टेंट के साथ आते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। Huawei P20 में 4 जीबी रैम है और पी20 प्रो 6 जीबी रैम के साथ आएगा। दोनों ही हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन 460 डिग्री फेस अनलॉक फीचर के साथ आते हैं। इनके बारे में 0.6 सेकेंड में हैंडसेट को अनलॉक करने का दावा है।
 

Huawei P20 में 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) आरजीबीडब्ल्यू फुलव्यू डिस्प्ले है। वहीं, Huawei P20 Pro में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2240 पिक्सल) ओलेड फुलव्यू डिस्प्ले है। दोनों ही फोन के फ्रंट पैनल पर आईफोन X जैसा नॉच है। हुवावे ने बताया है कि पी20 को वाटर और डस्ट के लिए आईपी53 की रेटिंग मिली है। बैटरी 3400 एमएएच की है। वहीं, Huawei P20 Pro को आईपी67 की रेटिंग मिली है और इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। दोनों ही हैंडसेट की बैटरी हुवावे सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट ककती हैं।
Advertisement

हुवावे पी20 में डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल आरजीबी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसके साथ मौज़ूद है 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर जो एफ/1.6 अपर्चर वाला है। कंपनी का कहना है कि इससे कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी परफॉर्मेंस मिलेगी। वहीं, फ्रंट पैनल पर 24.8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
 

वहीं, हुवावे पी20 प्रो में पिछले हिस्से पर दो नहीं, तीन कैमरे हैं। सबसे ऊपर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम वाला लाइका टेलीफोटो लेंस हैं। दूसरा, 40 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर है। वहीं, तीसरा 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा हुवावे पी20 वाला ही है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant cameras
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium design
  • Bad
  • Lacks Quad-HD display
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2240 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.