Huawei P Smart Pro लॉन्च, तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस

Huawei P Smart Pro एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.1 पर चलते हैं। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी पैनल है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2019 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने अपने इस हैंडसेट में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दी है
  • हुवावे पी स्मार्ट प्रो की कीमत करीब 25,900 रुपये है
  • Huawei P Smart Pro को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में जानकारी नहीं

Huawei P Smart Pro में किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं

Huawei P Smart Pro को लॉन्च कर दिया गया है। हुवावे ब्रांड का यह स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है। प्रतीत होता है कि हुवावे का लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei Y9s का यूरोपीय वेरिएंट है। यह दिखने में बहुत हद तक फुल-स्क्रीन अनुभव देने वाले Honor 9X जैसा है और ग्रेडिएंट बैक फिनिश से लैस है। अहम खासियतों की बात करें तो हुवावे पी स्मार्ट प्रो में तीन रियर कैमरे, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और UFS 2.1 स्टोरेज दिए गए हैं। इसके अलावा हुवावे पी स्मार्ट प्रो को कई यूरोपीय देशों में लिस्ट कर दिया गया है।
 

Huawei P Smart Pro price

हुवावे पी स्मार्ट प्रो की कीमत करीब 25,900 रुपये है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का है। यह मिडनाइट ब्लैक और ब्रीदिंग क्रिस्टल कलर में आता है। इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Huawei P Smart Pro specifications, features

डुअल-सिम Huawei P Smart Pro एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.1 पर चलते हैं। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी पैनल है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। हुवावे पी स्मार्ट प्रो तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 8 मेापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। फोन में पोर्ट्रेट बोकेह इफेक्ट्स के लिए 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है।

Huawei ने अपने इस हैंडसेट में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

Huawei P Smart Pro की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.1x77.2x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 206 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  2. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
  2. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
  3. Google का AI बताएगा आपको क्या पहनना चाहिए! इस ऐप में मिलेगा नया फीचर
  4. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro, जानें कौन सा फोन है दमदार
  5. Sony लाई पावरफुल HT-B500 साउंडबार, Dolby Atmos के साथ 3.1 चैनल सिस्टम, जानें कीमत
  6. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  7. Open AI लॉन्च करेगी खुद का स्मार्टफोन? कई Apps की हो सकती है छुट्टी!
  8. BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा
  9. iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.