5,000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova Y60 फोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Huawei Nova Y60 स्मार्टफोन कीमत दक्षिण अफ्रीका में में ZAR 3,099 (लगभग 15,343 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं, वो हैं- क्रश ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक।

5,000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova Y60 फोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

क्रश ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं फोन

ख़ास बातें
  • Huawei Nova Y60 में मौजूद है तीन रियर कैमरे
  • हुवावे नोवा वाई6 में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है
विज्ञापन
Huawei Nova Y60 को लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। साथ ही हुवावे नोवा वाई60 स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन को आपको दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। साथ ही कंपनी इस फोन की खरीद पर HUAWEI CM510 Mini स्पीकर Emerald Green कलर ऑप्शन में और ब्लूटूथ हेडसेट बिल्कुल मुफ्त प्रदान कर रही है, जिसके नाम का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।
 

Huawei Nova Y60 pricing and availability

Huawei Nova Y60 स्मार्टफोन कीमत दक्षिण अफ्रीका में में ZAR 3,099  (लगभग 15,343 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं, वो हैं- क्रश ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक। फोन की सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। कंपनी इस फोन की खरीद पर HUAWEI CM510 Mini स्पीकर Emerald Green कलर ऑप्शन में और ब्लूटूथ हेडसेट बिल्कुल मुफ्त प्रदान कर रही है, जिसके नाम का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

फिलहाल, यह साफ नहीं किया गया है कि यह फोन दक्षिण अफ्रीका के अलावा, अन्य मार्केट्स में पेश किया जाएगा या नहीं।
 

Huawei Nova Y60 specifications and features

हुवावे नोवा वाई60 स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित EMUI 11.0.1 पर चलता है और इसमें 6.6 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) आईपीएल टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ भी आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस शामिल है। रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Huawei Nova Y60 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 165.26 x 76.02 x 9.2mm और बार 185 ग्राम है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »