Huawei Nova Lite 3 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Huawei ने जापानी मार्केट में Huawei Nova Lite 3 स्मार्टफोन को पेश किया है। यह कंपनी द्वारा ही पेश किए गए Huawei P Smart (2019) का जापानी वेरिएंट है।

Huawei Nova Lite 3 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Huawei P Smart (2019) का जापानी वेरिएंट है Huawei Nova Lite 3

ख़ास बातें
  • Huawei Nova Lite 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है Huawei Nova Lite 3
  • Huawei Nova Lite 3 की बैटरी 3400 एमएएच की है
विज्ञापन
Huawei ने जापानी मार्केट में Huawei Nova Lite 3 स्मार्टफोन को पेश किया है। यह कंपनी द्वारा ही पेश किए गए Huawei P Smart (2019) का जापानी वेरिएंट है। हुवावे नोवा लाइट 3 की कीमत 26,880 जापानी येन (करीब 17,500 रुपये) है। कंपनी की जापानी वेबसाइट पर लिस्ट किए गए स्पेसिफिकेशन से साफ है कि Huawei Nova Lite 3 और Huawei P Smart (2019) के बीच कोई बड़ा अंतर नहीं है, इनबिल्ट स्टोरेज छोड़कर।
 

Huawei Nova Lite 3 कीमत

हुवावे ने जानकारी दी है कि हुवावे नोवा लाइट 3 को कोरल रेड, ऑरोरा ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग में बेचा जाएगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस फोन को 26,880 जापानी येन (करीब 17,500 रुपये) में बेचा जाएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि हुवावे अपने नोवा लाइट 3 को जापान के अलावा किन-किन देशों में लॉन्च करेगी।

याद रहे कि Huawei P Smart (2019) की बिक्री यूनाइटेड किंगडम में इस महीने 249 यूरो (करीब 20,300 रुपये) में शुरू हुई थी। फोन को ऑरोरा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में बेचा जाता है।
 

Huawei Nova Lite 3 स्पेसिफिकेशन

हुवावे नोवा लाइट 3 में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, ड्यूड्रॉप नॉच के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होने के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। याद रहे कि Huawei P Smart (2019) को हाइब्रिड डुअल सिम कार्ड स्लॉट के साथ पेश किया गया था। उम्मीद है कि Nova Lite 3 में भी यही फीचर होगा।

Huawei Nova Lite 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.6 है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का कैमरा काम करता है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कंपनी ने जानकारी है कि नोवा लाइट 3 आर्टिफिशिल इंटेलीजेंस इंटिग्रेशन के साथ आएगा।

हुवावे नोवा लाइट 3 में 3400 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, यूएसबी ओटीजी, एफएम रेडियो और जीपीएस शामिल हैं। Huawei P Smart (2019) का डाइमेंशन 155.20x73.40x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और ग्रेविटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.21 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »