Huawei Nova 7i को 14 फरवरी को लॉन्च किए जाने की खबर

Huawei Nova 7i हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ सकता है।

Huawei Nova 7i को 14 फरवरी को लॉन्च किए जाने की खबर

Huawei Nova 7i हो सकता है चार रियर कैमरों वाला फोन

ख़ास बातें
  • Huawei के इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है
  • Huawei Nova 7i की 4,200 एमएएच बैटरी 40 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
  • Huawei Nova 7i को ग्लोबल मार्केट में लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं
विज्ञापन
Huawei Nova 7i को 14 फरवरी को लॉन्च किए जाने की खबर है। Huawei के नए फोन को मलेशिया में लॉन्च किया जा सकता है। यह वाकई में बीते महीने चीन में लॉन्च किेए गए Huawei Nova 6 SE का ही रीब्रांडेड अवतार होगा। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Huawei Nova 7i स्मार्टफोन हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर और फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा। स्मार्टफोन में “MeeTime” नाम वाला वीडियो कॉलिंग फीचर होगा। इसके अलावा हैंडसेट के बारे में कम रोशनी में बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस देने का दावा है।
 

Huawei Nova 7i price (rumoured)

हुवावे नोवा 7आई की कीमत का ऐलान आधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है। हालांकि, नया स्मार्टफोन Huawei Nova 6 SE का ही रीब्रांडेड अवतार होगा। ऐसे में इसकी कीमत नोवा सीरीज़ के हैंडसेट के आसपास ही होगी। हुवावे नोवा 6 एसई को 2,199 चीनी युआन (करीब 22,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
 

Huawei Nova 7i specifications (rumoured)

मलेशियाई टेक वेबसाइट SoyaCincau के मुताबिक, हुवावे नोवा 7आई में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले होगा। यह हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। दावा है कि स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे होंगे। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। इसके अलावा हैंडसेट 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है।

Huawei के इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। यह 4,200 एमएएच बैटरी से लैस होगा और 40 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। Huawei Nova 7i को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »