Huawei Nova 7 SE में हो सकता है किरिन 820 5जी प्रोसेसर

Huawei Nove 7 SE होगा एक 5जी स्मार्टफोन। इसमें किरिन 810 प्रोसेसर दिए जाने की है उम्मीद

Huawei Nova 7 SE में हो सकता है किरिन 820 5जी प्रोसेसर

Huawei Nove 7 सीरीज़ के लॉन्च पर अभी Huawei की चुप्पी

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 7 SE में हो सकता है किरिन 820 प्रोसेसर
  • हुवावे नोवा 7 एसई के कई स्पेसिफिकेशन आए सामने
  • हुवावे नोवा 7 एसई मिड-रेंज या बजट डिवाइस हो सकता है
विज्ञापन
हुवावे की नोवा 7 सीरीज़ का एक हैंडसेट Huawei Nova 7 SE होगा। चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक जाने-पहचाने टिप्सटर ने दावा किया है कि Huawei फोन में 6.5 इंच का होल-पंच डिस्प्ले होगा। इस पोस्ट में यह भी बताया गया है कि हुआवे नोवा 7 एसई में 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा, मिड-रेंज सेगमेंट किरिन 5जी चिपसेट और 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी। फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के किनारे पर जगह मिलेगी। पहले भी दावा किया गया था कि नोवा 5 किरिन 820 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला डिवाइस होगा। इस प्रोसेसर में 5जी मॉडम बिल्ट इन है।

डिजिटल चैट स्टेशन नाम के एक यूज़र ने वीबो पर पोस्ट में यह भी डिस्क्लेमर दिया है कि सारी जानकारी 'सप्लाई चैनल' में रिसर्च करने से मिली है। संभव है कि सारे सटीक भी ना हों। ऐसे में इन पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।

बीते साल दिसंबर के एक ट्वीट में भी कहा गया था कि किरिन 820 किरिन 810 चिपसेट का स्थान लेगा। Nova 7 या Nova 10X इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। यह भी बताया गया है कि किरिन 820 प्रोसेसर में बिल्ट इन 5जी मॉडम दिया जाएगा। इस जानकारी और लेटेस्ट वीबो पोस्ट से साफ होता है कि Huawei Nove 7 SE ही पहला ऐसा फोन होगा जो मिड-रेंज किरिन 5जी चिपसेट के साथ आएग। क्योंकि किरिन 810 आज की तारीख में हुवावे ब्रांड के मिड-रेंज सेगमेंट हैंडसेट के लिए पहली पसंद है। यह भी तय है कि हुवावे नोवा 7 एसई मिड रेंज या बजट हैंडसेट होगा।

पिछले साल सामने आए ट्वीट में पुराने Kirin 990 5G प्रोसेसर की तुलना में आगामी Kirin 1020 प्रोसेसर के फायदों के बारे में भी बताया गया था। किरिन 1020 चिपसेट 5एमएम प्रोसेस से बनाया गया है, यह किरिन 990 5जी प्रोसेसर की तुलना में 50 प्रतिशत ज़्यादा तेज हो सकता है।

खबरों के अनुसार, हुआवे नोवा 7 सीरीज़ के स्मार्टफोन अप्रैल में लॉन्च होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »