Huawei Nova 5i Pro हुआ ऑनलाइन लिस्ट, Nova 5 का प्रोमो वीडियो भी आया सामने

Huawei Nova 5 सीरीज़ केवल Nova 5, Nova 5i और Nova 5 Pro स्मार्टफोन तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें Nova 5i Pro भी चौथा मॉडल शामिल है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 जून 2019 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 5i Pro के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठना अभी बाकी
  • फोन के ब्लैक और ग्रीन दो कलर वेरिएंट हैं
  • Nova 5 के प्रोमो वीडियो से मिली क्वाड रियर कैमरा सेटअप की झलक

Huawei Nova 5i Pro हुआ ऑनलाइन लिस्ट, Nova 5 का प्रोमो वीडियो भी आया सामने

Photo Credit: JD.com

Huawei Nova 5 सीरीज़ केवल Nova 5, Nova 5i और Nova 5 Pro स्मार्टफोन तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें Nova 5i Pro भी चौथा मॉडल शामिल है। JD.com पर लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिला है कि Huawei Nova 5i Pro भी इस लिस्ट में शामिल है। नया फोन अन्य नए नोवा सीरीज़ के फोन के साथ 21 जुलाई को उतारा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मौजूद रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से इसके कुछ फीचर्स के बारे में पता चला है। Nova 5i Pro में डुअल रियर कैमरा और डिस्प्ले नॉच है। इसके अलावा प्रोमो वीडियो से Nova 5 स्मार्टफोन के मल्टीपल कलर वेरिएंट का संकेत मिला था।

JD.com वेबसाइट पर Huawei Nova 5i Pro की लिस्टिंग पर इसकी स्पष्ट तस्वीर है जिससे इस बात का पता चला है कि फोन डिस्प्ले नॉच और डुअल सेल्फी कैमरा से लैस है। फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश को जगह मिली है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर की भी झलक देखने को मिली है।  

हालांकि, ऑनलाइन लिस्टिंग से Huawei Nova 5i Pro के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। फोन के कम से कम ब्लैक और ग्रीन दो कलर विकल्प हैं। Nova 5i Pro को अगले महीने 21 जुलाई को Huawei Nova 5, Nova 5i और Nova 5 Pro के एक साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। लॉन्च इवेंट का आयोजन चीन में किया गया है।


लॉन्च से पहले Huawei ने वीबो पर प्रमोशनल वीडियो को जारी किया जिससे नोवा 5 मॉडल के कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है। वीडियो में Nova 5 फोन ब्लैक और ग्रीन दो कलर वेरिएंट में नज़र आ रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में सामने आई JD.com लिस्टिंग से चार अलग-अलग कलर वेरिएंट का पता चला है- ब्राइट ब्लैक, कोरल ऑरेंज, डिल्मा फॉरेस्ट और मिडसमर पर्पल।

प्रोमो वीडियो में नोवा 5 क्वाड कैमरा सेटअप के साथ दिख रहा है, फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, ऐसे में हो सकता है कि यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei Nova 5i Pro, Huawei Nova 5, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.