Huawei Nova 5i Pro में हो सकते हैं चार रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले

हुवावे नोवा 5आई प्रो का पिछला हिस्सा Nova 5i के रियर पैनल से काफी अलग है। इस फोन में वर्टिकल पोज़ीशन में तीन रियर कैमरे और एलईडी फ्लैश है।

Huawei Nova 5i Pro में हो सकते हैं चार रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • हुवावे नोवा 5, हुवावे नोवा 5 प्रो और हुवावे नोवा 5आई हो चुके हैं लॉन्च
  • Huawei Nova 5i Pro का स्केमैटिक सार्वजनिक हुआ
  • ई-कॉमर्स साइट JD.com पर पहले ही लिस्ट हो चुका है हुवावे नोवा 5आई प्रो
विज्ञापन
Huawei Nova 5i Pro में चार रियर कैमरे होंगे। यह जानकारी हैंडसेट के स्केमैटिक इंटरनेट पर सार्वजनिक होने से मिली है। प्रतीत होता है कि फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस होगा। गौर करने वाली बात है कि हुवावे नोवा 5आई का स्केमैटिक लीक होने से कुछ दिन पहले ही कंपनी ने चीनी मार्केट में Huawei Nova 5, Nova 5 Pro और Nova 5i को लॉन्च किया था। उम्मीद है कि नया हुवावे फोन आने वाले समय में नोवा 5 सीरीज़ का हिस्सा बनेगा। अभी तक Huawei Nova 5i Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को नोवा 5 सीरीज़ के लॉन्च से पहले JD.com पर लिस्ट किया गया था। लेकिन लेटेस्ट लीक पर गौर करें तो यह जानकारी मिलती है कि ऑनलाइन लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीर सही नहीं थी।

टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने Huawei Nova 5i Pro के स्केमैटिक को सार्वजनिक किया है। लीक हुई तस्वीर में फोन चार रियर कैमरे के साथ नज़र आ रहा है। कैमरा सेटअप वर्गाकार मॉड्यूल में है। यह दिखने में बहुत हद तक Huawei Mate 20 Pro जैसा है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

हुवावे नोवा 5आई प्रो का पिछला हिस्सा Nova 5i के रियर पैनल से काफी अलग है। इस फोन में वर्टिकल पोज़ीशन में तीन रियर कैमरे और एलईडी फ्लैश है।

पिछले हिस्से के अलावा स्केमैटिक में Huawei Nova 5i Pro का फ्रंट पैनल भी नज़र आ रहा है। इसमें होल-पंच डिस्प्ले और ईयरपीस है। फोन पावर और वॉल्यूम बटन, हेडफोन जैक व यूएसबी पोर्ट के साथ आएगा।

Huawei ने बीते हफ्ते हुवावे नोवा 5, हुवावे नोवा 5 प्रो और हुवावे नोवा 5आई को लॉन्च करते वक्त Huawei Nova 5i Pro के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, इस हैंडसेट को बीते हफ्ते ई-कॉमर्स साइट JD.com पर लिस्ट किया गया था।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, JD.com की लिस्टिंग में हुवावे नोवा 5आई प्रो के लिए इस्तेमाल की गई फोटो स्केमैटिक के डिज़ाइन से बिल्कुल मेल नहीं खाती।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Nova 5i Pro, Huawei
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »