Huawei Nova 5, Nova 5 Pro और Nova 5i लॉन्च, चार रियर कैमरों से हैं लैस

हुवावे नोवा 5 और नोवा 5 प्रो वाटरड्रॉप नॉच, ग्लास बैक, 3डी लाइटनिंग इफेक्ट, कर्व्ड एजेज और स्लिम बॉडी के साथ आते हैं। नए Huawei Nova 5i में होल-पंच सेल्फी कैमरा डिज़ाइन है।

Huawei Nova 5, Nova 5 Pro और Nova 5i लॉन्च, चार रियर कैमरों से हैं लैस
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 5 सीरीज़ के तीनों ही फोन एंड्रॉयड पाई पर चलते हैं
  • हुवावे नोवा 5 और नोवा 5 प्रो 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं
  • Honor Nova 5i का सेल्फी सेंसर 24 मेगापिक्सल का है
विज्ञापन
Huawei Nova 5 सीरीज़ से पर्दा उठा लिया गया है। चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स कंपनी हुवावे ने शुक्रवार को अपनी इस सीरीज़ के नए स्मार्टफोन घरेलू मार्केट में लॉन्च किए। कंपनी ने Huawei Nova 5, Nova 5 Pro और Nova 5i को मार्केट में उतारा है। नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ कंपनी ने हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर से भी पर्दा उठाया। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल Huawei Nova 5 में हुआ है। बता दें कि यह प्रोसेसर 7एनएम प्रोसेस पर बना है।

हुवावे नोवा 5 और नोवा 5 प्रो वाटरड्रॉप नॉच, ग्लास बैक, 3डी लाइटनिंग इफेक्ट, कर्व्ड एजेज और स्लिम बॉडी के साथ आते हैं। नए Huawei Nova 5i में होल-पंच सेल्फी कैमरा डिज़ाइन है। नोवा 5 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट में Huawei ने खुलासा किया कि उसने 30 मई तक मार्केट में 100 मिलियन स्मार्टफोन उपलब्ध कराए हैं।
 

Huawei Nova 5, Nova 5 Pro, Nova 5i की कीमत

हुवावे के मुताबिक, Huawei Nova 5 Pro की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,100 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 3,399 चीनी युआन (करीब 34,100 रुपये) में बेचा जाएगा। यह ब्राइट ब्लैक, मिडसमर पर्पल, कोरल ऑरेंज और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में आएगा।

Huawei Nova 5 का एक मात्र वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 2,799 चीनी युआन (करीब 28,100 रुपये) है। फोन को ब्राइट ब्लैक, मिडसमर पर्पल और फॉरेस्ट ग्रीन रंग में मिलेगा।

Honor Nova 5i की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,100 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 2,199 चीनी युआन (करीब 22,100 रुपये) है। हुवावे नोवा 5आई मैजिक नाइट ब्लैक, हनी रेड और ब्लू रंग में आएगा।

फिलहाल, इस सीरीज़ के स्मार्टफोन को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
 

Huawei Nova 5, Nova 5 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हुवावे नोवा 5 और नोवा 5 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलते हैं। इनमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ओलेड स्क्रीन है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डीसी डिमिंग सपोर्ट है। Huawei Nova 5 में ऑक्टा-कोर किरिन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जबकि Nova 5 Pro ऑक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर के साथ आता है। दोनों फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे नोवा 5 और हुवावे नोवा 5 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। इस सेटअप में एफ/ 1.8 लेंस वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, मैक्रो लेंस वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इन हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर से लैस 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर हैं।

यूज़र को 3,500 एमएएच की बैटरी के साथ 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी। Nova 5 Pro में एनएफसी सपोर्ट भी है। लेकिन यह फीचर नोवा 5 का हिस्सा नहीं है। दोनों ही फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी हैं। यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

Nova 5 और Nova 5 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, 4जी एलटीई सपोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 157.4x74.8x7.33 मिलीमीटर है और वज़न 171 ग्राम।
 

Huawei Nova 5i स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हुवावे नोवा 5आई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) स्क्रीन है। इसमें हाइ सिलिकॉन किरिन 710एफ प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

Huawei ने इस फोन में भी चार रियर कैमरे दिए हैं। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर, 2 मेगापिक्सल का 4सीएम मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में 4,000 एमएएच की बैटरी, 128 जीबी तक स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट (512 जीबी तक) और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। Huawei Nova 5i के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 4जी एलटीई शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »