• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei Nova 5i Pro होगा 26 जुलाई को लॉन्च, चार रियर कैमरे और होल पंच डिस्प्ले से होगा लैस

Huawei Nova 5i Pro होगा 26 जुलाई को लॉन्च, चार रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले से होगा लैस

Huawei Nova 5i Pro स्मार्टफोन को 26 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। वीबो पर एक नए प्रोमो वीडियो को पोस्ट किया है। जानें हुवावे नोवा 5आई प्रो के बारे में।

Huawei Nova 5i Pro होगा 26 जुलाई को लॉन्च, चार रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले से होगा लैस

Photo Credit: Weibo

Huawei Nova 5i Pro होगा 26 जुलाई को लॉन्च, चार रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले से होगा लैस

ख़ास बातें
  • हुवावे नोवा 5आई प्रो का वीडियो टीज़र आया सामने
  • Huawei Nova 5i Pro का लॉन्च इवेंट स्थानीय समयानुसार दोपहर 4 बजे होगा शुरू
  • हुवावे नोवा 5आई प्रो में होगी 3,900 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Huawei Nova 5i Pro स्मार्टफोन को 26 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हुवावे ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक नए प्रोमो वीडियो को पोस्ट किया है। याद करा दें कि Huawei Nova 5, Nova 5 Pro और Nova 5i स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में उतारा गया था और अब कंपनी हुवावे नोवा 5आई प्रो को लॉन्च करने वाली है। चीन के बाहर इस स्मार्टफोन को Huawei Mate 30 Lite नाम से उतारा जाएगा।

वीबो पर हुवावे ने घोषणा की है कि हुवावे नोवा 5आई प्रो को इस महीने की 26 तारीख को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च तारीख की घोषणा करते हुए एक प्रोमो वीडियो को भी साझा किया गया है। वीडियो में आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की भी झलक देखने को मिली है। इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि हुवावे नोवा 5आई प्रो में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले है।

फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। इतना ही नहीं, फोन के पिछले हिस्से पर ग्रीन ग्लॉसी बैक पैनल है। वीडियो टीज़र ने इस बात को भी कंफर्म कर दिया है कि यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Honor 9X सीरीज़ की तरह किरिन 810 चिपसेट से लैस होगा। लॉन्च इवेंट की शुरुआत 26 जुलाई को स्थानीय समयानुसार दोपहर 4 बजे होगी।  

हाल ही में हुवावे नोवा 5आई प्रो उर्फ हुवावे मेट 30 लाइट की वास्तविक तस्वीरें सामने आई थी और इन्हें टीना पर भी लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से इस बात का पता चला था कि यह फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन, 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। इतना ही नहीं, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन में जान फूंकने के लिए 3,900 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर हो सकते हैं। हुवावे नोवा 5आई प्रो उर्फ हुवावे मेट 30 लाइट की लंबाई-चौड़ाई 156.1x73.9x8.3 मिलीमीटर और वज़न 178 ग्राम हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »