Huawei Nova 4 नए अवतार में लॉन्च, जानें खासियतें

Huawei Nova 4 का नया वेरिएंट चीनी मार्केट में उतारा गया है। याद रहे कि गुरुवार को ही चीनी कंपनी ने मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Huawei Nova 4e को लॉन्च किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2019 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • Huawei Nova 4 में फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले में एक छेद है
  • हुवावे नोवा 4 में एंड्रॉयड 9.0 पाई है
Huawei Nova 4 का नया वेरिएंट चीनी मार्केट में उतारा गया है। याद रहे कि गुरुवार को ही चीनी कंपनी ने मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Huawei Nova 4e को लॉन्च किया था। हुवावे नोवा 4 का नया वेरिएंट ज़्यादा स्टोरेज वाला है। नया वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। कंपनी ने पहले ही हुवावे नोवा 4 के दो वेरिएंट उतारे थे। इनमें कैमरा सेंसर का अंतर है। अब तक Huawei Nova 4 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट थे। एक 8 जीबी रैम वेरिएंट में पिछले हिस्से पर48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, जबकि दूसरे 8 जीबी रैम वेरिएंट में 20 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है।
 

Huawei Nova 4 कीमत

हुवावे ने हुवावे नोवा 4 के नए वेरिएंट के लॉन्च की जानकारी Weibo पोस्ट के ज़रिए दी। Huawei Nova 4 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 2799 चीनी युआन (करीब 29,500 रुपये) है। हुवावे नोवा 4 के 48 मेगापिक्सल कैमरा वेरिएंट को 3,399 चीनी युआन (करीब 35,300 रुपये) में बेचा जाता है। इस फोन का 20 मेगापिक्सल कैमरा वेरिएंट 3,099 चीनी युआन (करीब 32,200 रुपये) का है।
Advertisement
 

Huawei Nova 4 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Huawei Nova 4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) डिस्प्ले है, वो भी 19.25:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस स्मार्टफोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 86.3 प्रतिशत है। Huawei Nova 4 ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर पर चलेगा। नए वेरिएंट में 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

Huawei Nova 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर के अलावा एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह सेटअप सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। कंपनी ने रियर कैमरा सेटअप में ईआईएस, 4K वीडियो सपोर्ट, एआई ब्यूटी और पीडीएएफ होने की बात की है।
Advertisement

Huawei Nova 4 में फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले में एक छेद है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाले 25 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे को जगह मिली है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और किसी माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करेगा। हुवावे नोवा 4 की बैटरी 3,750 एमएएच की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 970

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2310 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  3. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  2. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  3. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  5. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  6. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  7. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  8. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  10. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.