Huawei Nova 2s लॉन्च, चार कैमरे वाले इस फोन में है फुलस्क्रीन डिस्प्ले

चीनी स्मार्टफोन कंपनी हुवावे ने अपने घरेलू मार्केट में नया स्मार्टफोन हुवावे नोवा 2एस लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत चार कैमरे हैं। Huawei Nova 2s में फ्रंट और रियर पैनल पर दो-दो कैमरे हैं।

Huawei Nova 2s लॉन्च, चार कैमरे वाले इस फोन में है फुलस्क्रीन डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 2s में फ्रंट और रियर पैनल पर दो-दो कैमरे हैं
  • इस फोन के तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं
  • हुवावे नोवा 2एस में 6 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन कंपनी हुवावे ने अपने घरेलू मार्केट में नया स्मार्टफोन हुवावे नोवा 2एस लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत चार कैमरे हैं। Huawei Nova 2s में फ्रंट और रियर पैनल पर दो-दो कैमरे हैं। इसके अलावा यह हैंडसेट मौजूदा चलन की तरह पतले किनारे वाले डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने घरेलू मार्केट में इस फोन के तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इनमें से एक वेरिएंट यीशिंग झांग कस्टमाइज़्ड वेरिएंट है जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। हुवावे का यह फोन ब्लैक, ग्रे, रेड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

कीमत की बात करें तो चीनी मार्केट में Huawei Nova 2s का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2699 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये) है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज 2999 चीनी युआन (करीब 29,000 रुपये) में मिलेगा।

हुवावे नोवा 2एस में 6 इंच का फुलएचडी+ (2160x1080 पिक्सल) एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में कंपनी के किरिन 960 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। चार कैमरे वाला हुवावे का यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलेगा। रैम और स्टोरेज पर आधारित हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज।

रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। फ्रंट पैनल एफ/2.0 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ मौजूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर है।

फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के ठीक नीचे मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हाइब्रिड डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 3340 एमएएच की बैटरी है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »