Huawei Nova 12 सीरीज में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर! डिजाइन रेंडर हुआ लीक

शेयर की गई फोटो में स्मार्टफोन का बैक पैनल देखने को मिलता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा आइलैंड दिखाई देता है, जिसमें मेन कैमरा विशाल रिंग के अंदर फिट किया गया है और दो अन्य सेंसर छोटे साइज के हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 नवंबर 2023 21:34 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 12 सीरीज चीन में जल्द लॉन्च हो सकती है
  • पिछले महीने इसके स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया था
  • अब इसका डिजाइन रेंडर लीक हुआ है

तस्वीर में Huawei Nova 11 मॉडल है।

Photo Credit: Huawei

Huawei द्वारा जल्द Nova 12 सीरीज को लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, सीरीज को लेकर अभी तक कंपनी और लीक्सटर, दोनों शांत हैं। पिछले महीने एक लीक में दावा किया गया था कि सीरीज के स्मार्टफोन्स में कंपनी के खुद के Kirin चिपसेट्स शामिल होंगे। इसके अलावा, ये सैटेलाइट कनेक्टिविटी से लैस आ सकते हैं। अब, कथित Huawei Nova 12 मॉडल का रेंडर लीक किया गया है, जिसमें इस स्मार्टफोन का बैक डिजाइन और इसमें मिलने वाले एक कलर ऑप्शन का पता चलता है।

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर fixed focus digital (चीनी भाषा से अनुवादित) नाम के अकाउंट से कथित Nova 12 का रेंडर लीक किया गया है। शेयर की गई फोटो में स्मार्टफोन का बैक पैनल देखने को मिलता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा आइलैंड दिखाई देता है, जिसमें मेन कैमरा विशाल रिंग के अंदर फिट किया गया है और दो अन्य सेंसर छोटे साइज के हैं। ये काफी हद तक Huawei Nova 11 के समान ही लगता है। हालांकि छोटे सेंसर की प्लेसमेंट अलग है।
 

इसके अलावा, इस तस्वीर से यह भी पता चलता है कि फोन में पावर और वॉल्यूम बटन फ्रेम के दाएं हिस्से में स्थित होंगे। उभरे हुए पावर बटन से यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के बजाय इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा।

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज में कम से कम तीन Nova 12 डिवाइस होंगे और इसके साथ नए kirin चिपसेट को लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement

पिछले महीने एक टिप्सटर ने कथित Huawei Nova 12 सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया था और दावा किया था कि सीरीज के मॉडल्स में 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। साथ ही डिस्प्ले पर Kunlun ग्लास प्रोटेक्शन दी जाएगी जो कि हुवावे खुद तैयार करती है। इसके अलावा, दावा किया गया था कि Huawei Nova 12 Pro स्मार्टफोन में Kirin 9000S चिपसेट मिलेगा। वहीं, वेनिला मॉडल में Kirin 830 चिपसेट बताया गया था।
Advertisement

इसके अलावा वेनिला मॉडल में 4,800mAh बैटरी मिलने की बात कही गई थी, जिसके साथ 88W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। जबकि Pro मॉडल में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,800mAh बैटरी बताई गई थी। टिप्स्टर ने स्टैंडर्ड मॉडल में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने का भी दावा किया था, जिसके साथ सेटअप में 8-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और 12-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। 

Pro मॉडल के कैमरा सेटअप के बारे में कहा गया था कि इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 12-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया जाएगा। इसमें 60-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल होने का भी दावा किया गया था।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.