Huawei का नया फ्लिप फोन P50 Pocket लॉन्च, बैक कैमरे के नीचे है सेकेंडरी स्क्रीन

हुवावे ने फोन के डिजाइन और बिल्‍ड क्‍वॉलिटी पर भी काफी मेहनत की है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2021 18:08 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले है
  • डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 300Hz का टच सैंपलिंग रेट है
  • फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की ताकत है

Huawei P50 Pocket को 4000mAh बैटरी से पैक किया गया है। यह 40W सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

हुवावे Huawei ने उसके नए और फ्लिप-फोल्‍ड होने वाले स्‍मार्टफोन ‘P50 Pocket' को चीन में लॉन्‍च कर दिया है। हुवावे का यह लेटेस्‍ट फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन कई फीचर्स से लैस है। इनमें सबसे खास है फोन के बैक साइड में कैमरा मॉड्यूल के नीचे दी गई छोटी राउंडेड स्‍क्रीन। इसकी मदद से फोन को फ्लिप किए बिना ही ढेर सारे टास्‍क पूरे हो जाते हैं। हुवावे ने फोन के डिजाइन और बिल्‍ड क्‍वॉलिटी पर भी काफी मेहनत की है। P50 Pocket स्‍मार्टफोन फोल्‍डेबल फोन के मार्केट में तगड़ी चुनौती पेश कर सकता है।  
 

Huawei P50 Pocket फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन का डिजाइन 

जैसा कि हमने आपको बताया। हुवावे ने P50 Pocket फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन के डिजाइन और बिल्‍ड क्‍वॉलिटी पर काफी जोर दिया है। यह वाइट और प्रीमियम गोल्ड वैरिएंट कलर में लॉन्‍च हुआ है। इसके वाइट वैरिएंट में डायमंड डिजाइन की झलक है, जबकि गोल्ड वैरिएंट को डिजाइनर ‘आइरिस वैन हर्पेन' ने तैयार किया है। दोनों वैरिएंट में बैक साइड में 3D माइक्रो स्कल्प्टेड डिजाइन है। इसमें राउंडेड कैमरा मॉड्यूल और उसके ठीक नीचे गोल कवर में छोटी सी स्क्रीन है। इसमें यूजर्स को नोट‍िफ‍िकेशन वगैरह मिल जाते हैं। 
Advertisement
 

Huawei P50 Pocket के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

फोन में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसमें 21:9 का एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो, 442ppi पिक्‍सल डेंसिटी और P3 वाइड कलर गैमेट के साथ 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 300Hz का टच सैंपलिंग रेट भी देता है। मल्‍टी डाइमेंशनल हिंज फोन की बड़ी खूबी है। यह फोन को स्‍मूद तरीके से फोल्‍ड और अनफोल्‍ड करता है।  

Huawei P50 Pocket में 40 मेगापिक्सल का ट्रू क्रोमा कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा स्पेक्ट्रम कैमरा दिया गया है। अल्‍ट्रा स्‍पेक्‍ट्रम कैमरा और इसका सेंसर तकनीक के मामले में कंपनी की नई कामयाबी है। दावा है कि यह तस्‍वीरों को उम्‍दा बनाता है और अंधेरे में भी साफ तस्‍वीरें कैप्‍चर होती हैं।  
Advertisement

Huawei P50 Pocket को 4000mAh बैटरी से पैक किया गया है। यह 40W सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की ताकत है, लेकिन डिवाइस सिर्फ 4G नेटवर्क को सपोर्ट करती है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन का वजन सिर्फ 190 ग्राम है। फोल्‍ड करने पर फोन की मोटाई 15.2mm हो जाती है, जबक‍ि अनफोल्‍ड करने पर यह 7.2mm का है। 
 

Huawei P50 Pocket के दाम और उपलब्‍धता 

P50 Pocket तीन कलर ऑप्‍शन में आता है। ये हैं- ब्लैक, डायमंड वाइट और प्रीमियम गोल्ड एडिशन। ग्‍लोबल मार्केट में सिर्फ डायमंड वाइट और प्रीमियम गोल्ड एडिशन ही उपलब्ध होंगे। फोन के 8GB+256GB मॉडल के दाम 8988 युआन (लगभग 1,06,072 रुपये) हैं। प्रीमियम गोल्ड वैरिएंट 10,988 युआन (लगभग 1,29,675 रुपये) का है, जो 12GB + 512GB स्टोरेज से लैस है। फोन की बिक्री कल से शुरू होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.