Huawei इस महीने लॉन्‍च करेगी 11 नए प्रोडक्‍ट्स, P70 स्‍मार्टफोन भी होगा पेश!

दावा है कि कंपनी अप्रैल में 11 नए प्रोडक्‍ट्स लाने को तैयार है। इनमें सबसे अहम Huawei P70 स्‍मार्टफोन सीरीज होगी, जिसमें कई नए फीचर्स और स्‍पेक्‍स देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2024 16:23 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे लॉन्‍च कर सकती है नए स्‍मार्टफोन
  • अप्रैल महीने में 11 प्रोडक्‍ट्स हो सकते हैं पेश
  • एक टिप्‍सटर ने किया दावा

Watch GT 4 स्‍मार्टवॉच के नए कलर ऑप्‍शंस और स्‍मार्ट डोर लॉक प्‍लस को भी लॉन्‍च किया जा सकता है।

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड ‘हुवावे' (Huawei) इस महीने एक-दो नहीं, बल्कि ढेरों डिवाइसेज लॉन्‍च कर सकता है। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक टिप्‍सटर @UncleMountains ने दावा किया है कि कंपनी अप्रैल में कम से कम 11 नए प्रोडक्‍ट्स लाने को तैयार दिख रही है। इनमें सबसे अहम Huawei P70 स्‍मार्टफोन सीरीज होगी, जिसमें कई नए फीचर्स और स्‍पेक्‍स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, वियरेबल्‍स, नोटबुक्‍स, टैबलेट और ईयरबड्स भी पेश किए जाएंगे। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल महीने में कंपनी Huawei P70 सीरीज के अलावा MateBook X Pro 2024 लैपटॉप, नए नोवा स्‍मार्टफोन, FreeLace Pro 2 वायरलेस ईयरबड्स, Watch 4 Pro स्‍पेस एक्‍स्‍प्‍लोरेशन एडिशन स्‍मार्टवॉच, नया टैबलेट लॉन्‍च कर सकती है। 

इनके अलावा, Watch GT 4 स्‍मार्टवॉच के नए कलर ऑप्‍शंस और स्‍मार्ट डोर लॉक प्‍लस को लॉन्‍च किया जा सकता है। इनमें से कई प्रोडक्‍ट्स के बारे में पहले भी बात होती रही है। हुवावे ने इन प्रोडक्‍ट्स की लॉन्चिंग पर ऑफ‍िशियली कुछ नहीं कहा है। यह भी पता नहीं है कि सिर्फ एक इवेंट में ये प्रोडक्‍ट्स पेश किए जाएंगे या अलग-अलग आयोजनों के जरिए इनसे पर्दा हटेगा। 

Huawei P70 स्‍मार्टफोन को लेकर चीन के जाने-माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने कहा था कि फोन में 6.7 इंच का 1.5K डीप माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले होगा। डीप माइक्रो शब्द का मतलब है कि स्मार्टफोन स्क्रीन में कम्फर्टेबल होल्ड मिलेगा और साथ ही विजुअल क्वालिटी भी पहले से बेहतर हो जाएगी। 
Advertisement

हुवावे पी70 को लेकर इससे पहले भी लीक्स आ चुके हैं जिनमें सामने आया था कि कंपनी इसमें OLED डिस्प्ले देगी जो कि चीन के जाने माने मेन्युफैक्चरर्स BOE, COST, Visionox, और Tianma आदि में से किसी से खरीदा जाएगा। कंपनी का Huawei P60 स्‍मार्टफोन अभी मार्केट में मौजूद है। इसमें 6.67 इंच का फुलएचडी एलटीपीओ OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिलता है। इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, और 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है।
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4815 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1220x2700 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.